अमेठीः जनपद अमेठी में शुक्रवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) द्वारा चलाए जा रहे ‘छात्र जोड़ो अभियान’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने किया। अभियान के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ भावी रणनीतियों पर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश पूर्वी के अध्यक्ष ऋषभ पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान कॉलेजों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को आ रही समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। शैक्षणिक अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की खामियां, बढ़ती फीस, छात्रवृत्ति में देरी तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
छात्र जोड़ो अभियान के तहत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें संगठन की विचारधारा से जोड़ा गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उनके अधिकारों के लिए संगठित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष संदीप पाल, सईदुर रहमान, देवमणि तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, गीता सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की एक साथ चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम रथ अभियान की शुरुआत: एलईडी मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
PM Modi Varanasi Visit: अविनाशी काशी आज विकास के नए अध्याय की साक्षी बनेगी, बोले सीएम योगी
लिपिकीय सेवा विधेयक 2026 पारित, ग्रुप डी कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले
शाहजहांपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद मिला शव
पुलिस का सराहनीय कार्य: आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला को बचाया, मिला सम्मान
गौ-सम्मान दिवस घोषित करने की मांग, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन
Bharatmala Pariyojana: CG में क्या है पूरा प्रोजेक्ट, जमीन कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड
गौ सम्मान आह्वान अभियान: शाहपुरा में भव्य रैली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
Muzaffarnagar: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला आरक्षियों को किया संबोधित, दिया ये संदेश
रोडवेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध