AI Falah University: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत के आदेश के बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को तय की गई है। इससे पहले ईडी ने जावेद सिद्दीकी को 13 दिनों की रिमांड पर लिया था, जिसके दौरान कई अहम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की गई।
साकेत कोर्ट में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) शीतल चौधरी प्रधान ने 20 नवंबर को ईडी की मांग पर सिद्दीकी को 13 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने माना कि ईडी ने पीएमएलए के तहत तय प्रावधानों का पालन किया है और अपराध की गंभीरता को देखते हुए लंबी रिमांड आवश्यक है। अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत के दौरान ईडी आगे की जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी।

जावेद सिद्दीकी को 19 नवंबर को उस मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया, जिसका संबंध दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले से जोड़ा जा रहा है। ईडी का आरोप है कि यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता और भ्रामक दावों के जरिए जुटाई गई भारी रकम का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया गया हो सकता है।
अब तक की जांच में सामने आया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी ने कई वर्षों तक छात्रों को भ्रमित कर न सिर्फ एडमिशन लिए, बल्कि उनसे भारी-भरकम फीस भी वसूली। रिमांड नोट के अनुसार संस्था द्वारा पिछले दशक में करोड़ों रुपए की इनकम दिखाई गई, जिनमें अनियमितताओं के कई संकेत मिले। आईटीआर विश्लेषण से सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 में क्रमशः 30.89 करोड़ और 29.48 करोड़ रुपए को वॉलंटरी कंट्रीब्यूशन बताया गया था। लेकिन 2016-17 के बाद यही आय एजुकेशनल रेवेन्यू के रूप में दिखने लगी। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 24.21 करोड़ और 2024-25 में 80.01 करोड़ रुपए की इनकम दर्ज की गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि इस दौरान कुल लगभग 415.10 करोड़ रुपए की राशि फर्जी मान्यता और झूठे दावों के जरिए जुटाई गई।
ईडी का कहना है कि विश्वविद्यालय ने बिना वैध मान्यता के कोर्स चलाकर छात्रों के भविष्य, विश्वास और उम्मीदों के साथ गंभीर खेल किया। दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से आगे बढ़ रही है, जिसमें कई नए पहलुओं के खुलासे की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी न्यूज परिवाहन विभाग का निजी बस ऑपरेटरों पर एक्शन
नेपाल राष्ट्र में प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त फ्लैग मार्च
Pilibhit: ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई सड़क, घटिया निर्माण का लगाया आरोप
राइस मिल पर बिना रजिस्ट्री के कब्जे का लगा आरोप, व्यापारी ने बयां किया दर्द
वार्षिक निरीक्षण में थाना बल्दीराय की व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
Pilibhit: जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय
Pilibhit: नाबालिग ट्रैक्टर चालक ने मारी टुकटुक में टक्कर, महिला गंभीर
मेडिकल कॉलेज की बदलेगी सूरत, सड़क-बाउंड्री वॉल और STP निर्माण को मिली मंजूरी
पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने मोईद खान से की मुलाकात, अखिलेश यादव ने फोन पर लिया हालचाल
Ayodhya: संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की टीम ने 600 ग्राम के शिशु को बचाकर पेश की मिसाल
Sri Ganganagar: चलाया गया नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान, नाटक का हुआ मंचन
गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, DM ने परखी ‘सिटी हीट एक्शन प्लान’ की तैयारी
दो बच्चों की मां से दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोपी सिपाही जेल भेजा गया