आयोध्या : राम जन्मभूमि के पूर्व मुख्य पुजारी ब्रह्मलीन आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि 1 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर संत महंतों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम सत्य धाम गोपाल मंदिर, रामघाट, श्री अयोध्या धाम में संपन्न होगा।
आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज का जीवन प्रभु श्रीराम की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने उस कठिन कालखंड को भी देखा जब रामलला टेंट में विराजमान थे। टेंट काल से लेकर भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा तक उन्होंने मुख्य पुजारी के रूप में निरंतर सेवा दी। राम जन्मभूमि आंदोलन के उतार चढ़ाव के वे सजीव साक्षी रहे। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद मंदिर में पूजा पाठ की जिम्मेदारी उनके शिष्य महंत प्रदीप दास जी महाराज निभा रहे हैं। वर्तमान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दैनिक आरती, भोग और अन्य धार्मिक कार्य महंत प्रदीप दास जी सहित अन्य पुजारियों द्वारा संपन्न किए जा रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज के सम्मान में मुख्य पुजारी का पद रिक्त रखा है। ट्रस्ट का स्पष्ट कहना है कि महाराज जी के प्रति श्रद्धा स्वरूप फिलहाल किसी नए मुख्य पुजारी की नियुक्ति नहीं की जाएगी। इसी क्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महाराज जी केवल पुजारी नहीं थे। वे रामलला और राम मंदिर आंदोलन के सच्चे सेवक थे। उनका पूरा जीवन सेवा, साधना और समर्पण का उदाहरण रहा। प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित संत समागम और विशाल भंडारा महाराज जी की स्मृति को नमन करने का अवसर बनेगा। अयोध्या के संत समाज और श्रद्धालु इस आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: बरगी क्रूज हादसे पर मोहन सरकार सख्त, 3 कर्मचारी बर्खास्त, मैनेजर निलंबित
हैदराबाद: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई
जन्मदिन का जश्न बना मातम: अजमेर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत, 12 से अधिक घायल
ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को मिला नया तोहफा
MP: बरगी डैम हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
झांसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिए सख्त निर्देश
शादी से लौटते समय सड़क हादसे में ढोलक मास्टर की मौत, खुशियां पल भर में मातम में बदलीं
झांसी में अवैध खनन पर सख्त रुख: जिलाधिकारी गौरांग राठी की चेतावनी, 1.47 करोड़ का जुर्माना
झांसी में डीएम गौरांग राठी की अभिनव पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत का मौके पर निस्तारण