Maharastra Politics: महाराष्ट्र की शिवसेना यूबीटी में सांसदों को लेकर अटकलें तेज हो गई है। शिवसेना के चीफ सेक्रेटरी अनिल देसाई ने व्हिप जारी होने के बाद बागी भी सांसदों को बैठक में शामिल न होने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपना कारण बताने के लिए सभी सांसदों को 24 घंटे का समय दिया गया है।
बागी सांसदों के बैठक में शामिल न होने पर आदेश जारी कर कहा गया है कि पार्टी व्हिप मिलने के बावजूद 18 जून मंगलवार को हुई लोकसभा सांसदों की बैठक में मौजूद न होने वाले सांसदों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें साफ लिखा गया है कि जरुरी मीटिंग का बताने के बावजूद आप इस बैठक से गायब थे। नोटिस जारी करने के बाद चीफ सेक्रेटरी अनिल देसाई ने कहा, "आपने अपनी पार्टी के संसदीय गुट के नेता और सांसद अरविंद सावंत या चीफ सेक्रेटरी के तौर पर मुझे अपने गायब रहने की कोई वजह नहीं बताई है। पार्टी ने इस मीटिंग में आपके गायब होने को गंभीरता से लिया है। यह पार्टी के आदेश का भी उल्लंघन है।
उन्होंने आगे कहा, "इसलिए, पार्टी के चीफ सेक्रेटरी के तौर पर, मैं यह 'शो कॉज' नोटिस जारी कर रहा हूं और आपको यह लेटर मिलने के चौबीस घंटे के अंदर इस पार्टी-विरोधी गतिविधियों के बारे में सफाई देने का निर्देश दे रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि नोटिस जारी करने के बावजूद भी अगर तय समय के अंदर आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया तो यह मान लिया जाएगा कि आपने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, "यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भारत के संविधान के दसवें शेड्यूल के तहत आप अपने कामों के नतीजों के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।
शिवसेना के छह लोकसभा सदस्यों की बगावत के बीच, उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार 19 जून को भावुक नजर आए और कहा चुनौतियों और हमलों के बाद भी वो अपने संकल्प पर टिके रहे, लेकिन अगर पार्टी उन पर भरोसा नहीं कर सकती है तो वह इसके अध्यक्ष पद को छोड़ने के लिए तैयार हैं। चार साल में दूसरी बार पार्टी के संभावित बंटवारे पर ठाकरे ने कहा कि वह दस साल से अधिक समय तक पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और लगातार इस तरह की स्थिति को देखने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
फाल्टा थाना हमले में 10 और गिरफ्तार, बंगाल सरकार का ऐलान, जब्त होगी संपत्ति
2026-06-19
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी बोले- एसआईटी करेगी ‘दूध का दूध, पानी का पानी’, बस थोड़ा...
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
केजरीवाल बोले- भारतीयों की मौत का मुद्दा ट्रंप के सामने मजबूती से उठाएं पीएम मोदी, वरना....
2026-06-17
2026-06-17
2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश ने बुलाई ब्राह्मण नेताओं की अहम बैठक
2026-06-17
Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका? जानिए कौन हैं वो 7 सांसद जो छोड़ सकते हैं साथ!
2026-06-17
2026-06-17
अकाल तख्त के तलब करने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- झूठा प्रचार फैलाने के लिए...
2026-06-16
भवानीपुर सीट के नतीजे को ममता बनर्जी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, याचिका दायर
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
TMC में बगावत! काकोली घोष का दावा- 'हमारे साथ 22 सांसद', कल स्पीकर से अलग गुट की मांग
2026-06-15
West Bengal Politics: बागी विधायकों ने थामा NCPI का दामन, TMC पर कब्जा छोड़ने की पीछे दो बड़ी वजहें
2026-06-15