Assam New Government: भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनावों में अपनी जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य में नई भाजपा-नीत सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होगा, जब संवैधानिक और संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान असम विधानसभा को भंग करने की भी सिफारिश की है। राज्यपाल ने दोनों सिफारिशें स्वीकार कर लीं और निवर्तमान मंत्रालय से तब तक कार्यवाहक सरकार के रूप में काम जारी रखने को कहा है, जब तक कि नया मंत्रालय कार्यभार नहीं संभाल लेता। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है, जो सत्ता के सुचारु रूप से हस्तांतरण को सुनिश्चित करती है।
सीएम सरमा ने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई से पहले नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ‘मैंने 12 मई के बारे में चर्चाएं जरूर सुनी हैं,लेकिन मैं आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि नहीं कर सकता। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण 11 मई के बाद होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल की एक बैठक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में होगी, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
हिमंता ने कहा कि भाजपा विधायक दल अपने नेता का चुनाव करेगा, जिसके बाद एनडीए की एक बैठक औपचारिक रूप से उस उम्मीदवार का समर्थन करेगी और फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सरमा ने आगे कहा कि इसके बाद राज्यपाल चुने हुए नेता को मंत्रालय बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। इन संवैधानिक चरणों के पूरा होने के बाद ही नए मंत्रिमंडल के गठन के संबंध में निर्णय लिए जाएंगे। यह भी कहा कि विधायक दल की बैठक की तारीख की घोषणा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही करेगा।
विधायक दल द्वारा नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक होगी, जिसमें उस नेता को औपचारिक समर्थन दिया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। भाजपा-नीत एनडीए ने असम में जोरदार जीत हासिल की है। 126 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को स्पष्ट और आरामदायक बहुमत मिला है। यह जनादेश राज्य में स्थिर सरकार और निरंतर विकास की उम्मीदों को दर्शाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
शांतनु पर कसा ईडी का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
पत्नी भाजपा से, बड़े भाई सपा अध्यक्ष और खुद राजनीति से दूर, कौन थे प्रतीक यादव
PM Modi appeal: वर्क फ्रॉम होम और सोना खरीद बयान पर राहुल और अखिलेश ने मोदी को घेरा
Chandranath murder case:सुवेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
Punjab: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, आप-भाजपा कार्यकर्ता कई जिलों में आमने-सामने
मिलिए मुख्यमंत्री सुवेंदु के निजी सचिव, IAS शांतनु बाला से
NDA विधायक दल के नेता चुने गए Himanta Biswa Sarma, 12 मई को लेंगे शपथ, PM Modi भी रहेंगे मौजूद
पंजाब मिनिस्टर संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस सात दिन ईडी की रिमांड में
Vijay Thalapathy Oath Ceremony: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजय थलापति का शपथ समारोह
विजय ने राज्यपाल से पेश किया दावा, तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी तेज
शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद राहुल गांधी का बिहार सरकार पर हमला
थलापति विजय के साथ किसने किया विश्वासघात? तमिलनाडु में सियासी साजिश