Sprouted Peanuts Benefits: कहते हैं 'पेट साफ तो हर रोक दफा' लेकिन, अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान न तो पेट साफ होने देता है और न ही बीमारियां दूर होती हैं। आज कल के खराब खान पान की वजह से लोगों में दिन पर दिन बीमारियां बढ़ती जा रही। लेकिन प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन या अमल करके हम स्वस्थ और खुश रह सकते हैं। बस आपको सुबह-सुबह मुट्ठी भर अंकुरित मूंगफली खानी है। यह शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर अंकुरित मूंगफली का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसलिए कब्ज, अपच और पेट फूलने जैसी तमाम समस्याएं दूर रहती हैं। आयुर्वेद भी अंकुरित मूंगफली को सेहत के लिए वरदान मानता है।
एक शोध के मुताबिक मूंगफली और अंकुरित मूंगफली दोनों ही बहुत फायदेमंद हैं। अंकुरित मूंगफली सिर्फ पेट के लिए ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर के साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है, ऐसे में दिल सही तरीके से काम करता है और आपकी बात सुनता है।
हड्डियों और जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा-पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंगफली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। अंकुरित मूंगफली के नियमित सेवन से हड्डियां लोहे की तरह मजबूत बनती हैं। यह जोड़ों के दर्द, झुनझुनी के साथ-साथ कमजोरी को भी दूर करने में भी फायदेमंद है।
ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल -डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान को लेकर बहुत सावधान रहना पड़ता है। लेकिन उन्हें मूंगफली का सेवन करने से पहले सोचना नहीं पड़ता। उनके लिए अंकुरित मूंगफली बहुत फायदेमंद होती है। इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो इसे नियंत्रित करने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद- अंकुरित मूंगफली में फोलेट और विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करता है। बालों की ग्रोथ में मदद करने के साथ-साथ यह बालों को मजबूती भी देता है।
वजन कम करने में मददगार- अगर जिम में घंटों पसीना बहाने और सही खान-पान के बाद भी वजन बढ़ना बंद नहीं हो रहा है, तो आपको अंकुरित मूंगफली खानी चाहिए। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो आपको मोटापे की समस्या से निजात दिलाता है।
दिल को रखती है स्वस्थ- अंकुरित मूंगफली का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो रक्त संचार को सही बनाए रखने में मदद करता है। अंकुरित मूंगफली में हेल्दी फैट होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Happy Holi 2026 Wishes: पिचकारी की धार, रंगों की बौछार…होली पर अपनों को ऐसे भेजे शुभकामना संदेश
Holi 2026: होली पर क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? जानें इसके पीछे वजह और मान्यता
हेल्थ टिप्स : गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने के क्या हैं फायदें? सेवन से पहले जान लें सावधानियां
Happy Kiss Day 2026 : क्यों खास है किस डे, अपने पार्टनर को Kiss डे पर भेजे रोमांटिक शायरी-मैजेस
Teddy Day 2026: हर टेडी बियर कुछ कहता है....जानें पार्टनर को कौन से रंग का देना चाहिए टेडी
डिजिटल युग में चुनौती बनी पेरेंटिंग: बच्चों को गेमिंग की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर इस अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक में 'प्रपोज़ डे' क्यों है खास ? जानें इतिहास और कैसे हुई शुरुआत
Happy Rose Day Wishes: गुलाब कहेंगे दिल की बात...रोज डे पर अपने पार्टनर को इस अंदाज में करें विश
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी पर इन खास कोट्स और मैसेज से अपने प्रियजनों को भेजें बधाई
बिना धूप के सर्दियों में कैसे करें विटामिन डी की कमी पूरी? जानें असरदार तरीके