क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह

खबर सार :-
गर्मियों में तरबूज खाना हर कोई पसंद करता है, लेकिन मुंबई की एक घटना ने सबको डर के माहौल में रहने को मजबूर कर दिया है। मुंबई में एक परिवार में बिरियानी खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार में 4 लोगों मौत हो गयी, चलिए जानते हैं इसका कारण क्या है?

क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
खबर विस्तार : -

Health update: गर्मियों के मौसम में तरबूज खाना आमतौर पर सबको पसंद होता है, लेकिन मुंबई के एक घटना ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। दरअसल एक फैमिली ने रात के डिनर में बिरियानी खाई और सुबह तक परिवार के 4 लोगों को मौत हो गयी। इस घटना के बाद लोगों को तरबूज खरीदने और खाने से डर लग रहा है, लेकिन इसका असल में क्या कारण था, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और साथ ही यह भी, कि तरबूज खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान देना चाहिए?

तरबूज से कैसे हुई मौत

नोएडा के मेदांता हॉस्पिटल में मेडिकल ऑनकोलॉजी के डायरेक्टर एंड एचओडी डॉ. सज्जन राजपुरोहित ने बताया कि तरबूज खाने से किसी की मौत नहीं होती है। हर रोज हज़ारों लोग तरबूज खाते हैं इसमें कोई हानिकारक वाली बात नहीं है, लेकिन इस घटना से हमे काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस फैमिली ने पहले तरबूज खाया और फिर बिरियानी खाई, जिससे उनकी मौत हो गयी, इसका सीधा कारण यह हो सकता है कि कभी-कभी तरबूज के अंदर बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ रहता है या साल्मोनेला, ई.कोलाई और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिनके टॉक्सिन से जान जाने का खतरा हो सकता है। दूसरा कारण उच्च मात्रा में पेस्टिसाइड या केमिकल का इंफेक्शन ये भी मौत का कारण बन सकती है। इसका तीसरा कारण आर्टिफिशियल सब्सटेंस, जैसे कैल्शियम कार्बाइड  कलर को लाल करने के लिए इस्तेमाल किया गया हो. यह भी मुख्य कारण हो सकता है।

कैसे पहचाने सही तरबूज

गर्मियों में फल खरीदते समय सबसे पहले यह पता कर लेना ज्यादा जरूरी है कि फल किस जगह से आ रही है? हमेशा अच्छे वेंडर से फल खरीदना चाहिए और घर लाने के बाद उसे अच्छी तरह पानी से धो लें। जिस तरबूज का रंग ज्यादा लाल हो, उससे गंध आ रही हो या उसके टेस्ट में बदलाव दिखे तो ऐसे तरबूज बिल्कुल न खाएं। केमिकल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। तरबूज लेते समय हमेशा ध्यान दें कि वह अच्छी जगह से लाया गया हो और साफ- सफाई हो.

शरीर में पानी की कमी न होने दें

ज्यादातर जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है, ऐसे में बराबर पानी पीते रहना और साथ ही शरीर में आयोडीन की कमी न होने देना। डायरेक्ट सनलाइट के नीचे न जाएं, इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

अन्य प्रमुख खबरें