Swasth Bhaarat Portal : केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया।
केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया। ‘भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पोर्टल को एकीकृत और कुशल डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में एक बड़ी पहल बताया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित यह पोर्टल विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगा। अब तक अलग-अलग डिजिटल एप्लिकेशन के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग की जाती थी, जिससे डेटा बिखराव, दोहराव और संसाधनों की बर्बादी जैसी समस्याएं सामने आती थीं। ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ इन चुनौतियों का समाधान करते हुए एक ‘वन-स्टॉप’ प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।
यह पोर्टल एपीआई-आधारित फेडरेटेड आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सिस्टम को आपस में जोड़ता है। इससे इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ेगी और डेटा का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को अब अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने या बार-बार डेटा एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय बचेगा और कार्यक्षमता में सुधार होगा।
देश के अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जैसे आशा, एएनएम, सीएचओ और मेडिकल ऑफिसर, इस पोर्टल से सीधे लाभान्वित होंगे। यह उन्हें एक ही मंच पर डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग और निगरानी की सुविधा देगा। साथ ही, पोर्टल में डेटा विजुअलाइजेशन टूल भी शामिल किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर योजना बनाने और निर्णय लेने में आसानी होगी।
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप है और इसमें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा भी दी गई है। इससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सुरक्षित और सहज आदान-प्रदान संभव होगा। भविष्य में इसे हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री से भी जोड़ा जाएगा।
सरकार के अनुसार, इस पोर्टल से इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्च में 20 से 30 प्रतिशत तक और डेटा एंट्री व मानव संसाधन से जुड़ी दोहराव वाली प्रक्रियाओं में 20 से 40 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है। साथ ही, निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी। ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ देश में एकीकृत, पारदर्शी और डेटा-आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल साबित हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण
Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स
Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह
Health tips: चुकंदर का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद, जाने किसके लिए है नुकसानदेह
बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, Infection से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान Health Tips
छोटे बीज, बड़े फायदे: ‘खरबूजे के बीज’ से बढ़ाएं Immunity और रखें Blood Pressure Control
Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, कांटों में छिपा आयुर्वेद का अनमोल खजाना
सर्दियों का नेचुरल सुपरफूड मूली: सही तरीके से खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे