Breast cancer symptoms: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादातर उम्रदराज महिलाओं में देखने को मिलता है, लेकिन अब इस आंकड़ों में कुछ बदलाव आया है। हाल ही में पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा उम्रदराज महिलाओं के बजाय युवा महिलाओं में इस बीमारी का लक्षण ज्यादा देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक युवा महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हर साल बढ़ता दिखाई दे रहा है। यह एक बहुत गंभीर चिंता का विषय है। साल 2012 से 2022 के बीच हर साल लगभग 1.4 प्रतिशत थी, जिसमें 50 वर्ष से ज्यादा की महिलाओं की तुलना में ज्यादा है। चलिए जानते हैं कि आखिर इसका खतरा क्यों बढ़ रहा है और इसके शुरुआती लक्षण कैसे पहचान सकते हैं?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत में युवा आबादी की संख्या काफी ज्यादा है, जिस कारण मरीजों की संख्या भी इसी वर्ग में ज्यादा दिखाई देती है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे कारण हैं, जिससे इसका खतरा बढ़ जाता है। इसमें सबसे बड़ा कारण में से एक है शराब का कारण, जो शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है और आपके डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है।
जिन महिलाओं में मोटापे की दिक्कत होती है, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें हार्मोनल में असंतुलनता पैदा होती है, जिससे सूजन की समस्या होती है, एक्सपर्ट के अनुसार यह कैंसर को बढ़ाने में मदद करता है, जो आपके लिए काफी हानिकारक है। इससे बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाना चाहिए, जिससे की शरीर नियंत्रित रहे और वजन भी कंट्रोल में रहे।
कुछ लोगों में ब्रेस्ट कैंसर का कारण उनके जेनेटिक से संबंधित होते हैं. इसमें BRCA1 और BRCA2 जीन में बदलाव होना सबसे बड़ा कारण है। हालांकि ज्यादातर मामले में यह कारण बहुत कम पाया जाता है। आज की जो लाइफस्टाइल है, उसमें सबसे बड़ी परेशानी है साफ हवा की। प्रदूषित हवा में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक भी ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा कारण बन सकती है।
डॉक्टरों के अनुसार अगर ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षण को समय रहते पहचान लिया जाए, तो काफी हद तक इससे बचा जा सकता है। इसमें मुख्य तौर पर ब्रेस्ट मे छोटा गांठ और कभी-कभी बिना दर्द वाली गांठ बनना है। इसमें स्किन में बदलाव, थकावट और कभी-कभार ब्लड आना इसका बड़ा संकेत है।
अन्य प्रमुख खबरें
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स
Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह
Health tips: चुकंदर का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद, जाने किसके लिए है नुकसानदेह
बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, Infection से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान Health Tips
छोटे बीज, बड़े फायदे: ‘खरबूजे के बीज’ से बढ़ाएं Immunity और रखें Blood Pressure Control
Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, कांटों में छिपा आयुर्वेद का अनमोल खजाना
सर्दियों का नेचुरल सुपरफूड मूली: सही तरीके से खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे
अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर ऐसे करें तैयार