नई दिल्ली: करी पत्ता, जिसे आयुर्वेद में 'कृष्णनिंब' के नाम से जाना जाता है, न केवल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, बल्कि यह हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। यह पत्तियां सदियों से आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग की जाती रही हैं। करी पत्ते में पाचन, त्वचा और नेत्र रोगों का इलाज करने की अद्भुत क्षमता है।
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, करी पत्ते में कार्बाजोल एल्कलॉइड्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण लाभ डायबिटीज के मरीजों के लिए है। करी पत्ता शरीर में इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यही कारण है कि इसे 'नेचुरल इंसुलिन बूस्टर' कहा जाता है। इसके अलावा, यह लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभकारी है। करी पत्ते में मौजूद डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स लिवर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मदद करते हैं।
बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या अब आम हो गई है, लेकिन करी पत्ते के नियमित उपयोग से यह समस्या कम हो सकती है। इसे नारियल तेल में उबालकर बालों पर लगाने से यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यही तरीका पुराने समय में गांवों में बेहद लोकप्रिय था, जो अब वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित हो चुका है।
करी पत्ते का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है और पेट को ठंडक प्रदान करता है। इसमें आयरन और फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो एनीमिया को रोकने में मदद करती है। आंखों की सेहत के लिए भी करी पत्ता फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में सहायक है।
आयुर्वेद के जानकारों का कहना है कि करी पत्ते में मौजूद एसेंशियल ऑयल्स तनाव कम करने, मूड को बेहतर बनाने और मानसिक शांति देने में मदद करते हैं। इसलिए व्यक्ति को करी पत्ते का सेवन अवश्यक करना चाहिए। ध्यान रहे, इसके सेवन के पूर्व चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
अन्य प्रमुख खबरें
बदलते मौसम में बढ़ा बीमारियों का खतरा, Infection से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान Health Tips
छोटे बीज, बड़े फायदे: ‘खरबूजे के बीज’ से बढ़ाएं Immunity और रखें Blood Pressure Control
Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, कांटों में छिपा आयुर्वेद का अनमोल खजाना
सर्दियों का नेचुरल सुपरफूड मूली: सही तरीके से खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे
अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में एलोवेरा से मिलते हैं चमत्कारिक लाभ, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गले की खराश और दर्द से मिनटों में राहत देंगी ये तीन औषधियां, सर्दियों में इस तरह करें सेवन
करोंदा: स्वाद में लाजवाब, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद
विश्व मधुमेह दिवस: युवाओं में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज की बीमारी