Health Benefits: आमतौर पर लौंग को सर्दियों का मसाला माना जाता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह सर्दी-खांसी में राहत देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी सी लौंग गर्मियों में भी शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो यह लू, डिहाइड्रेशन, मुंह की दुर्गंध और पाचन समस्याओं से बचाने में मददगार साबित हो सकती है।
आयुर्वेद में लौंग को ‘देवपुष्प’ कहा गया है। इसकी तासीर भले ही गर्म मानी जाती है, लेकिन इसमें मौजूद विशेष गुण शरीर को संतुलित रखने का काम करते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, लौंग कफ, पित्त और रक्त दोष को नियंत्रित करने में सहायक होती है। सही मात्रा और सही समय पर सेवन करने से यह शरीर में बढ़ती गर्मी को नियंत्रित कर सकती है।
गर्मियों में बार-बार प्यास लगना और शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है। लौंग का सेवन करने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है, जिससे सूखापन कम होता है। यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकती है। रात में 1-2 लौंग पानी में भिगोकर सुबह उसका सेवन करने से लाभ मिल सकता है।
गर्म मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे मुंह की दुर्गंध की समस्या बढ़ जाती है। लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। भोजन के बाद एक लौंग चबाने से ओरल हाइजीन बेहतर रहती है और सांसों की बदबू कम हो सकती है।

गर्मी में अक्सर पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है, जिससे भारी भोजन पचने में परेशानी होती है। लौंग जठराग्नि को संतुलित कर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है। इसके सेवन से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
लौंग में ‘यूजेनॉल’ नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह तत्व शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और सूजन को कम करने में सहायक है। यही कारण है कि आयुर्वेद में लौंग को नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह भी देखा जाता है।
हमारे आस-पास रहने वाले बहुत कम लोग जानते हैं कि लौंग आंखों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार, यह आंखों की जलन और थकान को कम करने में सहायक हो सकती है। साथ ही इसकी खुशबू मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करती है।
लौंग का सेवन सही तरीके से करें, तो वह अत्यंत लाभकारी साबित होता है। रात में 1-2 लौंग पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह खाली पेट सेवन करें। गर्मी के मौसम में मिश्री के साथ लौंग लेने से शरीर को ठंडक मिलती है। रोजाना भोजन करने के बाद एक लौंग चबाना फायदेमंद होता है। लौंग का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में लौंग का सेवन गर्मियों में शरीर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि किसी भी गंभीर बीमारी या एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Health Benefits: आयुर्वेद का ‘अमृतफल’ है पपीता, बीज से पत्ते तक फायदेमंद
भटकटैया: जंगल का रहस्यमयी पौधा, कांटों में छिपा आयुर्वेद का अनमोल खजाना
सर्दियों का नेचुरल सुपरफूड मूली: सही तरीके से खाएं, तभी मिलेगा पूरा फायदा
धनिया पानी : शरीर को डिटॉक्स कर पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत, सेवन से मिलते हैं कमाल के फायदे
अदरक की बर्फी : स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में एलोवेरा से मिलते हैं चमत्कारिक लाभ, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गले की खराश और दर्द से मिनटों में राहत देंगी ये तीन औषधियां, सर्दियों में इस तरह करें सेवन
करोंदा: स्वाद में लाजवाब, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद
विश्व मधुमेह दिवस: युवाओं में तेजी से बढ़ रही डायबिटीज की बीमारी
Khajur Benefits: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी वरदान है खजूर ! जानें इसके फायदे
हर सात में से एक किशोर मानसिक विकार से जूझ रहा: डब्ल्यूएचओ
फैटी लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए इन आयुर्वेदिक नुस्खों का करें इस्तेमाल
गुणों की खान है शकरकंद, सर्दियों में सेवन करना अत्यंत लाभकारी