Health Benefits: पपीता सिर्फ स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर अमृतफल माना गया है। आमतौर पर लोग पपीते का सेवन पेट साफ रखने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके बीज और पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पपीता शरीर के तीनों दोष-वात, पित्त और कफ को संतुलित रखने में मदद करता है और कई बीमारियों से बचाव करता है।
पपीता एक ऐसा फल है जो सालभर आसानी से मिल जाता है। इसमें मौजूद पपैन एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भोजन के पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। नियमित रूप से पपीते का सेवन करने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे पेट के लिए रामबाण माना गया है।
पपीते की पत्तियों का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे बेहद असरदार होते हैं। बुखार, डेंगू या वायरल संक्रमण के दौरान पपीते की पत्तियों का काढ़ा या रस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है। यह रक्त को शुद्ध करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

अगर आप दाग-धब्बे, झुर्रियां या ढीली त्वचा से परेशान हैं तो पपीता आपकी मदद कर सकता है। पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन टाइट होती है और नेचुरल ग्लो आता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा साफ और निखरी हुई नजर आती है।
बुखार या लंबी बीमारी के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होना आम है। ऐसे में पपीते का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, पपीते की पत्तियों का रस शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
अक्सर लोग पपीते के बीज फेंक देते हैं, लेकिन ये भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। पपीते के बीजों का पेस्ट बालों की जड़ों को मजबूत करता है और झड़ते बालों की समस्या को कम करता है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से रूखे और कमजोर बालों में जान लौट आती है।
आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से मासिक धर्म के दौरान दर्द की समस्या आम हो गई है। आयुर्वेद के अनुसार पपीते का सेवन इस दर्द को कम करने में सहायक होता है और हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
रोज एक जैसा भोजन करते हैं आप, क्षीण हो सकती है आपकी पाचन शक्ति
क्या स्मार्ट वाच बन सकता है आपके लिए कैंसर का कारण, जानिए कितना सच?
Air Pollution Causes Breathing Problems: क्या प्रदूषण बढ़ा रहा अस्थमा पेशेंट, कैसे करें बचाव
Norovirus outbreak: हंता के बाद नोरोवायरस का फैला आतंक, अब तक इसकी चपेट में 115 लोग
Sudden Cardiac Arrest: फिट लोगों को क्यों आ रहा हार्ट अटैक, जानें वजह
ब्राउन शुगर या सफेद शुगर कौन है आपके स्वास्थ्य लिए ज्यादा फायदेमंद
ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा
शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान! किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
क्या तरबूज बन रहा है जानलेवा, आखिर कैसे गई चार लोगों की जान, जाने वजह
पुरुषों में बढ़ रहा ओरल कैंसर, ICMR ने दी बड़ी चेतावनी
Hantavirus update: हंता वायरस से अब तक तीन की मौत, कैसे फैल रहा ये वायरस
breast cancer symptoms:अचानक महिलाओं में क्यों बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर, समय रहते पहचान लें लक्षण
Asthma disease prevention tips:अस्थमा से बचाव में कारगर साबित हो सकते हैं ये टिप्स