Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह

खबर सार :-
Sugarcane benefits and side effects: गर्मियों के दिन में हर गली, नुक्कड़ पर आपको गन्ने का जूस आसानी से 10, 20 रुपये में मिल जाता है, इसे पीने के कई सारे फायदे है और इससे तुरंत एनर्जी का एहसास होता है, लेकिन यह आपके लिए सच में फायदेमंद है? चलिए जानते हैं।

Sugarcane benefits and side effects: गन्ने का जूस आपके लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह
खबर विस्तार : -

Sugarcane benefits and side effects: मई का महीना शुरु हो गया है और इस गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग शरबत, आइसक्रीम और कुल्फी खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में हर जगह गन्ने का जूस आसानी से उपलब्ध हो जाता है.। हर कोई गर्मी में इसका स्वाद जरूर लेता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह खतरा बन सकता है। ज्यादातर सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने का जूस सफाई के तौर पर पीने लायक नहीं होता है, इससे भी कई तरह की परेशानी खड़ी हो सकती है। गन्ने का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और इससे शरीर में एनर्जी आ जाती। 

इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक 

गर्मी का महीना शुरु होते ही हर किसी को इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक पीने का मन करता है और हर गली नुक्कड़ पर आपको आसानी से उपल्बध भी हो जाता है। इसे पीने के बाद लोग एकदम से सुकून फील करते हैं। इसमें मौजूद सुक्रोज आपकी दिनभर की थकान को चुटकियों मे दूर कर सकता है। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है, जो आपकी पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करती है, लेकिन इसे कुछ लोगों को नहीं पीना चाहिए, जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हों। 

प्राकृतिक शुगर 

गन्ने के जूस की प्रसिद्धि के पीछे खास दो कारण है। पहला है जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तब इसे पीने से तुरन्त एनर्जी मिलती है। क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर पाया जाता है, इसी कारण लोग गर्मियों की दोपहर में इसे पीना पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही यह नुकसान भी करती है। कई लोग इसे जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कि आगे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

किसे नहीं पीना चाहिए

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद शुगर आपके शरीर में तेजी से असर करने लग जाता है, जिससे यह ब्लड शुगर को जल्द ही बढ़ा सकता है। इसी कारण डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों में लो इम्यूनिटी का खतरा रहता है, उन्हें भी इसके प्रयोग से बचना चाहिए। क्योंकि सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने का जूस में सफाई की कमी होती है, जिस कारण वो जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।

मोटापे से परेशान लोग

जिन लोगों को मोटापे की परेशानी है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो, आपको इसे पीना बंद करना होगा। क्योंकि 250 मिली गिलास गन्ने का जूस पीते हैं तो इसमें लगभग 150 से 180 कैलोरी होती है। इससे आपके शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमा हो जाती है, जिससे यह मोटापा के साथ- साथ दिल और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का शिकार बना सकता है।

अन्य प्रमुख खबरें