Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का दबदबा बरकरार, जमकर हो रही नोटों की बारिश

खबर सार :-

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की फ़िल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज़ के सिर्फ़ पांच दिनों में ही दुनिया भर में शानदार कमाई की है। इसने ओरिजिनल 'वेलकम' फ़िल्म की लाइफ़टाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Welcome To The Jungle: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का दबदबा बरकरार, जमकर हो रही नोटों की बारिश

खबर विस्तार : -

Welcome To The Jungle Box Office Collection day 6: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फ़िल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के छठे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए। फ़िल्म ने पांचवे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की तगड़ी कमाई की। खास बात यह है कि यह आंकड़ा चौथे दिन की 8.50 करोड़ की कमाई से ज़्यादा है। इसके साथ ही, भारत में फ़िल्म की कुल नेट कमाई 81.50 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि दुनिया भर में इसने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अब तक का कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, पहले दिन 15.25 करोड़ की ओपनिंग के बाद, 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे और तीसरे दिन भी शानदार कमाई की। इसने दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ कमाए। जबकि चौथे दिन की 8.50 करोड़ की कमाई से ज़्यादा है। जबकि पांचवें दिन इसकी कमाई 9.25 करोड़ रही। छठे दिन अब तक इसने 24 लाख कमा लिए हैं। दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो 'वेलकम टू द जंगल' बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसने ग्लोबल लेवल पर कुल 120.12 करोड़ की कमाई की है। दर्शकों के मजबूत समर्थन और लोगों के बीच फिल्म की अच्छी चर्चा दर्शाता है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

Welcome To The Jungle Box Office Collection

Welcome To The Jungle: पांच दिनों में ही 'वेलकम' को छोड़ा पीछे

बता दें कि 'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ़्रैंचाइजी की तीसरी फ़िल्म है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। खास बात यह है कि सिर्फ़ पांच दिनों में ही इसने ओरिजिनल 'वेलकम' फिल्म की पूरी दुनिया में हुई कुल कमाई (लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओरिजिनल 'वेलकम' ने अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के दौरान दुनिया भर में 117.91 करोड़ की कमाई की थी। 2007 में रिलीज़ हुई इस कॉमेडी फ़िल्म ने भारत में अपनी पूरी रन के दौरान 70.15 करोड़ का नेट कलेक्शन भी किया था। दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद, यह फ़िल्म सिनेमाघरों में मजबूत रफ़्तार से चल रही है। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ेंः- Sunita Ahuja Lockupp 2: गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा का बदला अंदाज, कभी थीं सिर्फ 'राजाबाबू' की पत्नी अब खुद बनीं सुर्खियों की वजह

अन्य प्रमुख खबरें