शादी करना चाहती हूं- शिवांगी जोशी, सगाई की बात से बढ़ी हलचल, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खबर सार :-

टीवी की बेहद मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने इंगेजमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले हैरान हैं।
शादी करना चाहती हूं- शिवांगी जोशी, सगाई की बात से बढ़ी हलचल, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खबर विस्तार : -

Shivangi Joshi Engagement: टीवी शो की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपने इंगेजमेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो शादी करना चाहती हैं और उन्होंने सगाई भी कर ली है। बता दें कि इन दिनों शिवांगी लॉकअप-2 के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आ रही हैं। 

Shivangi Joshi Engagement: शिवांगी ने को लेकर बड़ा खुलासा किया

टीवी शो की चर्चित हस्तीयों में से एक शिवांगी जोशी ने अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की है। आपको जानकारी हो कि शिवांगी इन दिनों लॉकअप-2 में एंगेज हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी सगाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वो शादी करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने सगाई भी कर ली है। लॉकअप-2 के एपिसोड के दौरान शिवांगी और श्रेया कालरा शादी को लेकर चर्चा कर रही थीं कि तभी श्रेया ने शिवांगी से पूछा कि क्या वो पार्टनर की तलाश में हैं। इस पर जोशी ने जवाब दिया कि दोस्त अब मैं शादी करना चाहती हूं। इस पर श्रेया ने जब पूछा कि वो किस तरह की पार्टनर की तलाश में हैं, तो इस पर शिवांगी ने कहा कि उन्होंने सगाई कर ली है। हालांकि उन्होंने किससे सगाई की है इसके बारे में नहीं बताया है। 

Shivangi Joshi Engagement: शादी की यह चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल

शिवांगी के इस जवाब ने श्रेया के साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया। दोनों की शादी की यह चर्चा सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों बरसातें शो में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों में नजदीकिया बढ़ीं। दोनों सबसे सामने अपने रिलेशन का इजहार कर चुके थे। हालांकि रिश्ता पक्का होने के कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। यह दोनों के फैंस के लिए काफी शॉक्ड न्यूज था। 

Shivangi Joshi Engagement: लॉकअप में दोनों के बीच की जुगलबंदी

इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुशाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। हालांकि शिवांगी की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया। कुशाल से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हर्षद चोपड़ा से जोड़ा जाने लगा। शिवांगी और हर्षद की दोस्ती 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो के दौरान हुई थी। इसके बाद हर्षद को शिवानी के घर गणपति पूजा के अवसर पर देखा गया। फिलहाल दोनों लॉकअप में नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच की जुगलबंदी भी साफ झलक रही है। 

ये भी पढ़ें: July 1 Special Box Office:1 जुलाई का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 साल में 3 फिल्मों ने मचाया धमाल, हिट से ब्लॉकबस्टर तक का सफर

अन्य प्रमुख खबरें