Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'मां इंटी बंगारम' के सीक्वल का ऐलान; जल्द लौटेंगी एक्ट्रेस

खबर सार :-

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उनके पति ने घोषणा की है कि फिल्म के सीक्वल में    सामंथा जल्द ही नजर आएंगी।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'मां इंटी बंगारम' के सीक्वल का ऐलान; जल्द लौटेंगी एक्ट्रेस

खबर विस्तार : -

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विशाखापत्तनम में ग्रैंड सक्सेस मीट के दौरान फिल्म की शानदार सफलता के जश्न पर सामंथा के पति और लेखक राज निदिमोरु ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने ने आगे बताया कि टीम एक्ट्रेस के मैटरनिटी ब्रेक के बाद सीक्वल पर काम करेगी। 

Samantha Ruth Prabhu: 'मां इंटी बंगारम' के बाद सीक्वल में नजर आएंगीं सामंथा रुथ प्रभु

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां इंटी बंगारम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शक इस फिल्म पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा की फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सामंथा इस दौरान मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म की अपार सफलता के बाद फिल्म की टीम ने हाल ही में विशाखापत्तनम में एक शानदार मीट का आयोजन किया था। इस दौरान फिल्म के लेखक राज निदिमोरु ने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है।  उन्होंने मीट के दौरान फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है। 

Samantha Ruth Prabhu: राज निदिमोरु ने सीक्वल को दी मंजूरी 

राज निदिमोरु ने सीक्वल को मंजूरी देते हुए कहा, ''मेरे दिमाग में ‘मां इंटी बंगारम 2’ की कहानी का एक बेहतरीन आइडिया पहले से ही चल रहा है। हमारी पुरानी और वही कोर टीम इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करेगी। सच कहूं तो, मेरे करियर में यह पहली बार है जब मुझे किसी फिल्म का दूसरा भाग बनाने की इतनी गहरी प्रेरणा मिली है। आने वाले पार्ट में दर्शकों को दोगुना मनोरंजन, दोगुना ड्रामा और दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा।''

Samantha Ruth Prabhu:  'मां इंटी बंगारम' को दर्शकों से प्यार और सराहना मिली- राज निदिमोरु  

जब राज निदिमोरु से पूछा गया कि क्या इस रीजनल फिल्म की सफलता उनके पिछले फिल्मों से ज्यादा मायने रखती है, तो इस पर उन्होंने कहा, ''हमने हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में ‘द फैमिली मैन’ और ‘स्त्री’ जैसी बेहद सफल और बड़ी ब्लॉकबस्टर परियोजनाएं दी हैं, लेकिन सच यह है कि 'मां इंटी बंगारम' के लिए मुझे दुनिया भर के दर्शकों से जो व्यक्तिगत जुड़ाव, प्यार और सराहना मिली है, वह इन सब से कहीं बढ़कर है। यही वजह है कि यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी।''

ये भी पढ़ें: Tmkoc Fame Munmun Dutta: बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं

अन्य प्रमुख खबरें