Dipika Kakar Health Update: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका की इम्यूनोथेरेपी के बाद बढ़ी मुश्किलें, शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत

खबर सार :-
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से जुझ रही हैं। हाल की खबरों के मुताबिक वह लिवर कैंसर स्टेज-2 से जूझ रही हैं।
Dipika Kakar Health Update: कैंसर से जूझ रहीं दीपिका की इम्यूनोथेरेपी के बाद बढ़ी मुश्किलें, शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत
खबर विस्तार : -

Dipika Kakar Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों लिवर कैंसर स्टेज-2 से बहादुरी से जंग लड़ रही हैं। ट्यूमर हटाने के सफल ऑपरेशन और कीमोथेरेपी के बाद उनके पेट में सिस्ट पाए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी इम्यूनोथेरेपी शुरु कर दी, जिसके कुछ साइड-इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। वह पूरी तरह कैंसर से ठीक होने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन साइड इफेक्ट्स ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। 

Dipika Kakar Health Update: लिवर कैंसर के स्टेज-2 से जंग लड़ रही दीपिका

दीपिका कक्कड़ के परिवारजन इन दिनों सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनके ससुर कुछ दिन पहले ही ICU में भर्ती थे। खबर है कि वो ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में रहने के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया था। दीपिका के पति शोएब ने बताया कि अब उनके पिता खतरे से बाहर हैं। हालांकि इस बीच दीपिका की परेशानिया बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी इम्यूनोथेरेपी सेशन शुरु होने के बाद दवाइयों से बुखार और भयंकर पीठ दर्द की शिकायत हो रही है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग के माध्यम से दी है। जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल का जिक्र किया। 

Dipika Kakar Health Update: पति पर दोहरी जिम्मेदारी

दीपिका ने बताया कि उनके ससुर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई बार स्कैन और इम्यूनोथेरेपी के कारण हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़े। उन्होंने अपने बारे में बताया कि अभी डबल इम्यूनोथेरेपी का एक इन्फ्यूजन सेशन शुरु हुआ है, अगला जल्द ही पूरा होगा। उन्होंने आगे बताया कि शरीर में कैंसर को डिटेक्ट करने के लिए कई सारे स्कैन कराए गए। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पति शोएब पर पड़ा। एक्ट्रेस और उनके पिता के बीमार होने के बाद अस्पताल का सारा बोझ उनके पति पर पड़ गया। 

Dipika Kakar Health Update: पति का साथ न दे पाने का दुख

दीपिका ने आगे बताया कि उनका पहला इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट में उनके पति साथ रहना चाहते थे। इस समय वो बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मैं हमेशा अस्पताल में उनके साथ खड़ी रही, लेकिन इस बार अपनी सेहत के कारण उनका साथ नहीं दे पा रही हूं। उन्होंने आगे कहा, हमें रुहान को भी समय देना होगा। यह हमारे लिए बहुत मुश्किल समय है और उम्मीद है कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा। उनके पति शोएब ने भी अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है। बीमारी ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। 

ये भी पढ़ें: Saayoni Ghosh: राजनीति से पहले सयानी घोष रह चुकी है गलैमर वर्ल्ड का हिस्सा, फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में किया काम

अन्य प्रमुख खबरें