West Indies vs Pakistan Women T20 Tri-series: आयरलैंड में आयोजित महिला टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज में शुक्रवार को वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान की महिला (West indies women vs Pakistan women) टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में कैप्टन हेली मैथ्यूज, जेनेलिया ग्लासगो और चिनेल हेनरी की शानदार बॉलिंग परफॉर्मेंस की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 25 रन से हराकर विमेंस ट्राई-सीरीज T20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 200 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 174 रन ही बना सकी।
आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने एक बार दमदार प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान को वापसी का मौका नहीं मिला। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के लिए कैप्टन हेली मैथ्यूज ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद, अनुभवी स्टेफनी टेलर ने 39 रन बनाकर पारी को संभाला। जेनेलिया ग्लासगो और चिनेल हेनरी ने बीच और डेथ ओवरों में पाकिस्तानी बॉलर्स पर जमकर अटैक किया। ग्लासगो ने 25 गेंदों पर 42 रन की अहम पारी खेली, जबकि हेनरी 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रही। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले चार ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। चिनेल हेनरी ने मुनीबा अली और आयशा जफर को आउट करके पाकिस्तान पर दबाव बना दिया। हालांकि, इसके बाद सायरा जबीन ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। रमीम शमीम और इरम जावेद ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।
निचले क्रम में आलिया रियाज ने 28 गेंदों पर 37 रन और कप्तान फातिमा सना ने 14 गेंदों पर 27 रन की तेज पारी खेलकर मैच को दिलचस्प बनाने की कोशिश की। हालांकि, वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान टारगेट से काफी पीछे रह गया। पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन ही बना सका और वेस्टइंडीज ने 25 रन से जीत हासिल कर womens tri-series T20 series पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत कर ली।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
2026-06-17
Women's T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में नंदिनी शर्मा को मौका
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
IND A vs AFG A: भारत ए ने अफगानिस्तान ए को दिया 320 रनों का टारगेट, तिलक-प्रियांश ने ठोका अर्धशतक
2026-06-17
IND vs AFG 2nd odi: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के खिलाफ अब तक नहीं मिली जीत
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-16
पीसीबी का नया फॉर्मूला, प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट खेलने पर ही मिलेगा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15