RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ को रौंदकर आरसीबी ने लगाया जीत का चौका, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची बेंगलुरु

खबर सार :-
RCB vs LSG Highlights : IPL 2026 में, बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ को रौंदकर आरसीबी ने लगाया जीत का चौका, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची बेंगलुरु
खबर विस्तार : -

RCB vs LSG Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 23वां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में, बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर इस सीज़न की अपनी चौथी जीत दर्ज की। अपने 5 मैचों में से 4 मैच जीतकर, आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में 'नंबर 1' का स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, एलएसजी अपने 5 मैचों में से 3 मैच हारकर सातवें स्थान पर है।

RCB vs LSG : 146 रनों पर सिमटी लखनऊ की टीम

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी को आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम की शानदार गेंदबाजी के दम पर 146 रनों पर रोका दिया। एलएसजी को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने सधी शुरुआत दी; इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन बनाए। हालांकि मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। लखनऊ की पारी के दौरान सबसे बड़ा झटका कप्तान ऋषभ पंत का चोटिल होना रहा। हेजलवुड की गेंद उनके हाथ पर लगी, जिससे उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। बाद में वह लौटे जरूर, लेकिन ज्यादा योगदान नहीं दे सके। 

RCB vs LSG Highlights: रासिक सलाम ने झटके चार विकेट 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए, मिचेल मार्श पारी के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 40 रन बनाए जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे जबकि आयुष बडोनी ने 38 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 39 रनों का योगदान दिया। विरोधी खेमे से रासिक सलाम डार (Rasik Salaam) सबसे बेहतरीन गेंदबाज करते हुए सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 2 और जोश हेज़लवुड ने 1 विकेट लिया। 

RCB ने 15.1 ओवर में जीता मैच, कोहली अर्धशतक से चूके

जवाब में, RCB ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही मैच जीत लिया। टीम ने 1.4 ओवर में सिर्फ़ 9 रन के स्कोर पर फ़िल सॉल्ट (7) का विकेट गँवा दिया था; इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।

पडिक्कल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और छह चौके शामिल थे। इसके अलावा, कप्तान रजत पाटीदार ने 27 रन और जितेश शर्मा ने 23 रन बनाए, जबकि टिम डेविड और रोमारियो शेफ़र्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई। विपक्षी टीम की ओर से प्रिंस यादव ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए, जबकि आवेश खान ने 2 विकेट लिए।

IPL Points Table Teams List: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची आरसीबी

लखनऊ को हराकर बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया है और उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। पंजाब किंग्स टीम ने अपने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 7 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +0.720 है। वहीं हैदराबाद टीम 4 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है, जिसने अपने 5 में से 2 मैच जीते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि गुजरात टीम छठे स्थान पर है। वहीं  हार के बाद, लखनऊ टीम 4 पॉइंट्स और -0.804 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इसके बाद सीएसके आठवें स्थान, मुंबई नौवें  और केकेआर अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है।

IPL Points Table Teams List: आईपीएल 2026 की टॉप पांच टीमें

  1. RCB
  2. RR
  3. PBKS
  4. SRH
  5. DC

अन्य प्रमुख खबरें