DC vs PBKS Live Score IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 265 रनों की चुनौती रखी है। डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल ( KL Rahul ) और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जबकि नितीश राणा 91 रन बनाएं। हालांकि वह अपने शतक से चुक गए।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीज़न का लगातार सातवां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसांका ने की। हालांकि, निसांका इस मैच में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। नीतीश राणा और राहुल ने 95 गेंदों में 220 रनों की विशाल साझेदारी की।
राहुल ने 15वें ओवर में अपना शतक पूरा किया, और यह उपलब्धि सिर्फ 47 गेंदों में हासिल की। जबकि राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल (KL Rahul) एक छोर पर डटे रहे। राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 9 छक्के जड़े। जिससे दिल्ली अपने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 264 रन बनाने में सफल रही। पंजाब किंग्स की ओर से, ज़ेवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह दोनों ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।