IND W vs PAK W Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुकी है। अब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें उस महामुकाबले पर टिकी हैं जिसका इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं, उम्मीदों और ज़बरदस्त रोमांच का ऐसा मिश्रण है जो फ़ैन्स की धड़कनें बढ़ा देता है। इस हाई-वोल्टेज मुक़ाबले से ठीक पहले, भारत की स्टार मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने बड़ा बयान देकर इस मैच को और भी रोमांचक बना दिया है।
भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने कहा है कि भले ही टीम किसी भी दूसरी टीम से हार जाए, लेकिन पाकिस्तान से हारना मंज़ूर नहीं है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रोड्रिग्स ने कहा, "मुझे अपना पहला भारत-पाकिस्तान मैच खेलना याद है। ड्रेसिंग रूम में हरमन दी (हरनप्रीत कौर) ने हमसे कहा था, 'इस बात से इनकार मत करो। बाहर से दबाव होता है क्योंकि हम भारत-पाकिस्तान के बीच के इतिहास को जानते हैं। हम जानते हैं कि फ़ैन्स क्या उम्मीद करते हैं।'
रोड्रिग्स ने आगे कहा, "मेरी बिल्डिंग का वॉचमैन भी कहता है, 'किसी से भी हार जाओ, लेकिन पाकिस्तान से नहीं।' ऐसा दबाव इसलिए है क्योंकि लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं; वे इस राइवलरी को पसंद करते हैं।" मध्यक्रम बल्लेबाज ने कहा, "भारतीय टीम एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, जो टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाना है।"
जेमिमा ने कहा, "हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही है। टीम में आत्मविश्वास दिख रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारी सीरीज अच्छी नहीं रही, लेकिन कभी-कभी हार आपको जीतने से कहीं ज्यादा सिखाती है। हमने उन सबक के नोट्स बनाए हैं, उन पर काम किया है। अब हम मैदान पर जाकर अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।"
बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है। दोनों टीमें T20 इंटरनेशनल में 16 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें से भारत ने 13 मैच जीते हैं; पाकिस्तान सिर्फ़ तीन मैच ही जीत पाया है। ICC Womens T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं।
यहां भी भारतीय महिला टीम का दबदबा देखने को मिलता है। भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को महज 2 जीत नसीब हुई। भारत रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में इसी शानदार रिकॉर्ड को बनाए रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। पिछली बार दोनों टीमें 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप के दौरान भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस रोमांचक मुकाबले में, टीम इंडिया को ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाती रही हैं। मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 पारियों में 239 रन बनाए हैं, जबकि शैफाली ने चार मैचों में 121 रन बनाए हैं। इस मैच और पूरे वर्ल्ड कप में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर का फॉर्म बहुत अहम होगा। जेमिमा रोड्रिग्स मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी उठाएंगी, जबकि टीम एक बार फिर फिनिशर के तौर पर ऋचा घोष से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
दूसरी ओर, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना हाल के दिनों में बल्ले और गेंद दोनों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सना ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सिर्फ़ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। गेंदबाजी में डायना बेग भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाला यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः- Women's T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
अन्य प्रमुख खबरें
Women's T20 World Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
2026-06-13
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने अचानक लिया संन्यास, कोहली ने किया भावुक पोस्ट
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
ENG W vs SL W: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, श्रीलंका को 87 रनों से हराया
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, वनडे सीरीज जीतकर रचा इतिहास
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-10
BAN vs AUS 1st ODI: बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार, मेजबान टीम ने 86 रनों से रौंदा
2026-06-09