DC vs PBKS LIVE Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज डबल हेडर खेले जाएंगे। दिन के पहला व सीज़न का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी पंजाब किंग्स पहले गेंदबाजी करेगी। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए, दिल्ली कैपिटल्स जीत की राह पर लौटने के पक्के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। जबकि विजय रथ पर सवार पंजाब किंग्स अपनी जी लय बरकरार रखने उतरेगी।
दिल्ली का अब तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने 6 मैचों में 6 अंक हासिल किए हैं जिसमें 3 जीत और 3 हार शामिल हैं और फ़िलहाल वह छठे स्थान पर है। ऐसे में, दिल्ली की नज़र पंजाब की जीत की रफ़्तार को रोकने और पॉइंट्स टेबल में टॉप चार में जगह बनाने पर होगी। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने का लक्ष्य रखेगी यह एक ऐसा काम है जो बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। पंजाब के खिलाफ डीसी को हासिल करने के लिए कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दूसरी तरफ मौजूदा सीज़न में पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है जो अब तक अजेय रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने अब तक खेले गए 6 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पंजाब अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। पंजाब इस समय 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। पंजाब की बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही इकाइयां अच्छी तरह से संतुलित हैं और डीसी को उसके घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यह इस सीज़न में दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत है। आईपीएल में अब तक दोनों बीच 35 मैच खेले गए है। जिसमें दोनों टीमों ने 16-17 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाज़ों के लिए मददगार माना जाता है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। सपाट सतह और छोटी बाउंड्री के कारण यहां रन बनाना आसान होता है, जिससे अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। आज का मैच पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जहां एक बार फिर बल्लेबाजों के हावी रहने की उम्मीद है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है। जहां तक मौसम की बात है, बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है; हालाँकि, दिन बहुत ज़्यादा गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाख।