रुद्रप्रयागः बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। धाम के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। इस अवसर के साक्षी बनने के लिए आज शाम तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, सेना की बैंड धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली भी धाम पहुंच गई है।
गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने केदारनाथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने केदारनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। सभी श्रद्धालु सुगमतापूर्वक दर्शन कर सकें, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को वृषभ लग्न में सुबह सात बजे खोले जाएंगे। इसके बाद छह माह तक बाबा केदार के भक्त धाम में ही अपने आराध्य के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारी ने कीर्ति नगर के निकट पुलिस चौकी व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने सड़क किनारे सफाई, गड्ढों को भरने तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस चौकी को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईटी मैदान में बने ट्रांजिट कैंप, आवास विकास मैदान पार्किंग व पॉलीटेक्निक परिसर का भी निरीक्षण किया। डीएम ने इन स्थानों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति व नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एनआईटी पार्किंग में हेल्प डेस्क, आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल किट व एंबुलेंस की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआईटी पार्किंग व आवास विकास पार्किंग में कंट्रोल रूम स्थापित करने को भी कहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस