Bullet Train 2027: भारतीय रेलवे एक बार फिर ऐतिहासिक बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2027 को देश को उसकी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी। यह दिन न केवल स्वतंत्रता का प्रतीक होगा, बल्कि भारत के आधुनिक परिवहन युग की शुरुआत भी करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्विनी वैष्णव ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी।” हालांकि उन्होंने साफ किया कि सरकार इस परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी। इस प्रोजेक्ट को देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बुलेट ट्रेन के जरिए यात्रा का समय काफी कम होगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका पहला प्रस्तावित रूट गुवाहाटी-कोलकाता होगा। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई है। इसमें यात्रियों को आधुनिक कोच, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे भारतीय रेलवे की छवि और मजबूत होगी।
पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचकर मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट की प्रगति का निरीक्षण किया था। उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत कर काम की बारीकियों को समझा और उनकी मेहनत की सराहना की।
पीएम मोदी ने कहा था कि यह परियोजना सिर्फ गुजरात नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हाई-स्पीड रेल भारत को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक मानकों की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...