अयोध्याः भगवान श्रीराम की जन्मभूमि, अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की आत्मसात करने जा रहा है। यहां दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के पर करेंगे। यह म्यूजियम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि अयोध्या को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाएगा।
यह दो मंजिला वातानुकूलित भवन 9,850 वर्ग फीट में फैला है और साउथ इंडियन वास्तुशैली में निर्मित है। म्यूजियम में रामायण के 50 प्रमुख पात्रों की मोम से बनी जीवंत प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण और विभीषण प्रमुख हैं। ग्राउंड फ्लोर पर रामलला के बाल रूप से लेकर सीता स्वयंवर तक के दृश्य हैं, जबकि प्रथम तल पर वनवास, लंका दहन और राम-रावण युद्ध को दर्शाया गया है। हर प्रतिमा के लिए अलग-अलग प्रकाश व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शकों को त्रेता युग का अनुभव हो सके।
एक बार में 100 लोग म्यूजियम में प्रवेश कर सकते हैं। बाहर पार्किंग, स्नैक्स जोन और कॉफी हाउस की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं। म्यूजियम की आय का 12 फीसदी हिस्सा नगर निगम को जाएगा, जिससे स्थानीय विकास को भी बल मिलेगा। यह म्यूजियम चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर काशीराम कॉलोनी के सामने स्थित है। इसका निर्माण केरल की प्रसिद्ध सुनील वैक्स म्यूजियम कंपनी ने किया है। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और यह शहर के सांस्कृतिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02