चित्रकूट, पुलिस चाह ले तो शातिर अपराधी बच नहीं सकता। चौकाने वाला एक मामला चित्रकूट का है। इसमें करोड़ों रुपए का बीमा क्लेम लेने के लिए एक दंपति सुनील और हेमा ने पूरी तैयारी के साथ एक व्यक्ति को कार में जलाकर मार डाला। इसके बाद जले हुए शव को हेमा ने अपने पति सुनील का बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला शुरूआती दौर से ही पुलिस की निगाहों में खटकता रहा। बहरहाल, एसपी अरुण कुमार सिंह मामले की पड़ताल में लग गए। मामला राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान गांव का है।
क्षेत्र में 30 जून को सड़क किनारे एक जली हुई कार मिली थी। इस कार के अंदर ड्राइवर के पास वाली सीट पर एक शव के कुछ अवशेष मिले। कार की दशा को जब पुलिस ने देखा, तो इसमें विस्फोट होने की संभावना जगी। पुलिस का ध्यान अब इस कार पर टिक गया और वह तहकीकात में जुट गई। कई दिनों के बाद एसपी के पास कुछ क्लू आए। पुलिस के पास दो मामले जलकर मरने के हो गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि कार में मिली जली हुई लाश को एमपी रीवा की महिला ने कार चालक अपने पति सुनील सिंह की बताकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस इस गुत्थी को सुलझा भी नहीं पाई थी कि अचानक सुनील अपने रिश्तेदारों के यहां दिखाई पड़ा। मुखबिर ने पूरी जानकारी जुटाकर पुलिस को बताया और दंपति का खेल खत्म किया। पूछताछ में बताया कि दंपति क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया और कुरूप नाम की फिल्म से प्रभावित होकर ऐसा कारनामा कर दिया। दरअसल, खेल तब बिगड़ा, जबकि पुलिस मृतक बताए गए सुनील का डीएनए कराने की बात कहने लगी। लेकिन, महिला शव का अंतिम संस्कार कर चुकी थी। उसके हाव भाव भी कुछ अजीब लग रहे थे। यह कुछ ऐसे तथ्य थे, जिनके कारण पुलिस ने महिला के इर्दगिर्द मुखबिर लगा रखे थे। जब मामला खुला तो पता चला कि दंपति ने एक निर्दोष व्यक्ति को जिंदा फूंक दिया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना के खुलासे में बताया कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जवां गांव का सुनील सिंह लोन लेकर पत्नी हेमा सिंह को 55 लाख से पार्लर खुलवाया था। महंगे शौक के कारण वह किश्त नहीं भर पाए। 28 जून को एक शराब की दुकान पर एक व्यक्ति से पहचान बनाई। अगले दिन उसे शराब पिलाकर गाड़ी में बैठाया। गैस सिलेंडर का स्विच खोल दिया। उसके ऊपर कपूर छिड़ककर दो बॉडी स्प्रे रखे। कपूर में आग लगाकर चला गया। कुछ ही पलों में गाड़ी में विस्फोट होने से वह जल गया। जिस व्यक्ति को जिंदा जलाया था, उस व्यक्ति की शिनाख्त विनय चौहान के रूप में हुई।
अन्य प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल