Virar Building Collapse: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में रमाबाई अपार्टमेंट की चार मंजिला इमारत का एक अचानक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य अभी भी जोर-शोर से जारी है। यह हादसा बुधवार रात करीब 12:05 बजे हुआ जब रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। यह इमारत 2012 में बनी थी, लेकिन पूरी तरह से अवैध थी।
अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मलबे से 6 लोगों के शव बरामद किए गए। वहीं, कई लोगों की अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात करीब 12.05 बजे रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा गिरने के बाद से 24 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अब तक 17 लोगों की पहचान हो चुकी है - 15 मृत, एक घायल और दो को बचा लिया गया। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
उधर वसई विरार नगर निगम (वीवीएमसी) की शिकायत के बाद पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की पांचवीं बटालियन की दो टीमें घटनास्थल पर कार्रवाई कर रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम के अनुसार, जिस 'चॉल' पर इमारत गिरी, वह घटना के समय खाली थी। एहतियात के तौर पर, आस-पास की सभी चॉलों को खाली करा दिया गया है और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 2012 में बने रमाबाई अपार्टमेंट में कुल 50 फ्लैट थे, जिनमें से ढहा हुआ हिस्सा 12 अपार्टमेंट का था। वीवीएमसी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इमारत अवैध थी। मलबा हटाने में देरी हुई क्योंकि भारी मशीनें उस भीड़भाड़ वाले इलाके तक नहीं पहुंच सकीं जहां इमारत गिरी थी।
अन्य प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल