ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का सघन अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। डोलगाम क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो समाचार लिखे जानॆ तक जारी थी।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने जानकारी दी कि 31 जनवरी की सुबह संयुक्त बलों ने डोलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि की। पुख्ता खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए जा रहे इस अभियान में सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है। सेना के अनुसार, सभी इनपुट्स को आपस में साझा कर ऑपरेशन को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आतंकी को भागने का मौका न मिल सके।
मुठभेड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से डोलगाम और आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थीं। इसका उद्देश्य अफवाहों पर लगाम लगाना और ऑपरेशन की गोपनीयता बनाए रखना था। इस अभियान की शुरुआत 18 जनवरी को हुई थी, जब किश्तवाड़ के चतरू क्षेत्र के सोनार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। उस मुठभेड़ में कई घंटों तक संघर्ष चला और भारतीय सेना का एक बहादुर पैराट्रूपर वीरगति को प्राप्त हुआ।
19 जनवरी को सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद स्पेशल फोर्सेज के हवलदार गजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा कि उन्होंने सिंगपुरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अद्भुत साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और शहीद की वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा।
शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने हार नहीं मानी और लगातार 12 दिनों तक पहाड़ी और जंगली इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार आतंकियों की लोकेशन डोलगाम गांव में मिली, जहां फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस ऑपरेशन के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा। सुरक्षाबलों ने साफ किया है कि जब तक पूरे इलाके को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कर लिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
इसे भी पढ़ेंः South Africa vs West Indies Pink Day T20 : पिंक जर्सी में इतिहास रचने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका
अन्य प्रमुख खबरें
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली
Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, बच्ची समेत 5 लोग जिंदा जले
इंडिगो का बड़ा फैसलाः 1 मई से दोहा के लिए फिर से शुरू होगा विमानों का संचालन
ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला की मुंबई कोर्ट में होगी पेशी, बैंक लोन धोखाधड़ी का मामला
हिमालय की हरियाली पर खतरा, 2 साल में 2.27% ग्रीन कवर घटा
Mira Road stabbing Case: ‘... तुम असली जिहाद देखोगे’, आरोपी के घर से मिला खत, ISIS का भी जिक्र