Election Date 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) रविवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जारी करेगा। चुनाव आयोग शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है। इन राज्यों में विधानसभाओं का टर्म मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है, इसलिए वोटिंग अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है। वहीं असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में फाइनल वोटर लिस्ट के खिलाफ अपील करने का समय खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा भी कर चुका है और अब सिर्फ ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
पश्चिम बंगालः 294 विधानसभा सीटें वाले पश्चिम बंगाल में पिछले चुनाव आठ फेज़ में (27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच ) हुए थे। चुनाव आयोग ने 2 मार्च, 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया था। जबकि नतीजे 2 मई 2021 को घोषित किए गए थे। जिसें टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं। ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार पश्चिम बंगाल में BJP सत्ता पाने की पूरी कोशिश कर रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस अपनी सरकार बनाए रखने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के मैदान में आने से मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।
तमिलनाडुः 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी। DMK ने 133 सीटें जीतीं। AIADMK ने 66 और भाजपा को 5 सीटें मिली थी। एमके स्टालिन CM बने थे। तमिलनाडु में इस बार बीजेपी मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ अलायंस में चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में NDA और DMK के बीच कांटे की टक्कर होगी।
असम: 126 सीटों वाले असम में पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे। जिसमें एनडीए ने 75 सीटें जीती थीं और दूसरी बार असम में भाजपा की सरकार बनी थी। असम में अभी BJP की सरकार है। इस बार कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में पिछली बार एक चरण में वोट पड़े थे। जहां एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं। एनडीए के एन. रंगास्वामी सीएम बने थे।
केरल: 140 सीटों वाले केरल में पिछली बार एक ही चरण में मतदान हुआ था। जिसमें एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं। पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। केरल में इस बार NDA बनाम CPI(M) की लड़ाई देखने को मिल सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
राम मंदिर दान-पात्र विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित, 15 दिन में सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Pranit More Comedy Show Controversy: MBBS छात्रा सेजल पवार पर एक्शन, KEM अस्पताल ने की कार्रवाई
2026-06-13
El Nino: इस साल मानसून पर रहेगा अल नीनो का साया, जानें इस साल कितनी होगी बारिश
2026-06-13
अयोध्या राम मंदिर दान-पात्र चोरी विवाद में SIT जांच की मांग तेज, मामला गरमाया
2026-06-13
World Blood Donor Day 2026: एक यूनिट खून से बच सकती हैं कई जिंदगियां, जानें रक्तदान का महत्व
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा, SSP ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
2026-06-13
Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
2026-06-13
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
2026-06-13
Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12