Rajya Sabha Election 2026 Result: बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA के सामने विपक्ष (महागठबंधन) की सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। भाजपा ने ऐसी रणनीतिक योजना बनाई कि बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन भी कोई नतीजा नहीं दे पाया; इसी तरह, ओडिशा में भी कांग्रेस-BJD की जोड़ी कोई चुनावी जादू नहीं दिखा पाई। हालांकि, हरियाणा (hariyana ) में मुकाबाला बराबरी का रहा। यहां की दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही।
बता दें कि देश के 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हुआ। हालांकि 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। जबकि 11 सीटों सोमवार को मतदान हुआ था। क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से ज़्यादा है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू हुई थी। जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं।
तीन राज्यों की कुल 11 राज्यसभा सीटों में से NDA ने 9 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि विपक्ष यानी महागठबंधन को केवल दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा ने 5 सीटें जीतीं और उसके सहयोगी दलों ने 4 सीटें अपने नाम कीं। कांग्रेस और BJD को एक-एक राज्यसभा सीट मिली है। इस तरह से 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का फाइनल नतीजे देखें तो बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए ने 22 सीटें जीती हैं तो विपक्ष के खाते में सिर्फ 15 सीटें आईं हैं।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिसमें महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि बिहार की सभी पांचों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। NDA के सभी पांचों उम्मीदवार- CM नीतीश कुमार, भापजा प्रमुख नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा विजेता घोषित हुए। यह महागठबंधन के लिए तगड़ा झटका, क्योंकि उसके चार विधायक (एक RJD से और तीन कांग्रेस से) वोट डालने के लिए नहीं आए। नतीजतन NDA ने पांचों सीटों पर जीत हासिल की और महागठबंधन की रणनीति पूरी तरह विफल हो गई। जबकि हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक-एक सीटें मिली। ओडिशा में भाजपा को 2, बीजेडी को 1 और 1 सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट ने जीत दर्ज की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनावों में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी ज़ाहिर की और इस जीत के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। NDA के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। अपना विश्वास ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और राज्य के विकास की आवाज़ अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि बिहार की जनता की केंद्र सरकार से जो भी उम्मीदें हैं, उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत सिर्फ़ उनकी एकता का नतीजा नहीं है, बल्कि पांच राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में NDA की सफलता का संकेत भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ही उन्हें संसद सदस्य के तौर पर सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा, "हमें इस जीत का पूरा भरोसा था। हमें पूरा विश्वास था कि NDA ही जीतेगा।" इस चुनाव के नतीजों ने पूरे बिहार राज्य में एक ज़ोरदार संदेश दिया है, जो NDA की शानदार जीत का प्रतीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
अब 24 घंटे में पहुंचेगा पार्सल: India Post ला रहा ‘24 Speed Post’, एक्सप्रेस डिलीवरी में नई क्रांति
Jammu-Kashmir: कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी का कहर, कई मार्ग बंद, फंसे 200 से ज्यादा टूरिस्ट
कीमती धातुओं की चमक हुई फीकी, सोने-चांदी के दाम में आई भारी गिरावट
LPG Crisis : एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होगी दूरी, 92000 टन गैस लेकर भारत आ रहे दो बड़े जहाज
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक 170 दिन बाद जोधपुर सेंट्रल जेल से आए बाहर,सरकार ने NSA भी हटाया
सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को लेकर देशवासियों को दिया भरोसा, विपक्ष ने किया ये दावा