Weather Impact Flight Delay: उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घना कोहरा हवाई यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कम दृश्यता के कारण कई शहरों में उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। खासतौर पर दिल्ली, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की जा रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि लखनऊ में कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि उसकी ग्राउंड और सपोर्ट टीमें हर कदम पर यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी को उम्मीद है कि मौसम में सुधार होते ही उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य शेड्यूल पर लौट आएगा।
वहीं, आकासा एयर ने भी उत्तरी भारत में कोहरे के चलते अपने नेटवर्क की कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव की घोषणा की है। एयरलाइन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद दिया है। आकासा एयर ने स्पष्ट किया कि मौसम की स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर है, लेकिन यात्रियों की सुविधा और देखभाल उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
आकासा एयर ने यह भी बताया कि ग्राउंड पर मौजूद उसकी टीमें और केयर सेंटर यात्रा में होने वाले किसी भी बदलाव के दौरान यात्रियों की पूरी मदद कर रहे हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य जांच लें।
इधर, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर (LVP) लागू हैं। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार सभी उड़ान संचालन फिलहाल सामान्य रूप से जारी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से अपील की है कि वे ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
नौसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा: 6 नए P-8I विमानों की खरीद को मिली DAC की हरी झंडी
Sarla Maheshwari Death: दूरदर्शन की लोकप्रिय न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन
'वंदे मातरम' पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष ने मोदी सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
आईटी मंत्रालय का Deepfake पर सख्त प्रहार: भ्रामक एआई कंटेंट पर सरकार का बड़ा एक्शन
CSR खर्च 1.44 लाख करोड़ के पार: पांच साल में रिकॉर्ड निवेश, एमसीए21 पर 3.84 करोड़ फाइलिंग दर्ज