Namansh Syal Tejas Crash : एयरशो में 21 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के तेजस विमान की दुर्घटना में विंग कमांडर नमांश स्याल की मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दुर्घटना के समय पायलट को विमान को नियंत्रित करते हुए देखा जा सकता है। यह दुर्घटना तब हुई जब पायलट एक निम्न-स्तरीय एरोबेटिक उंदवमनअतम कर रहे थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें भयंकर आग लग गई।
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरशो के अंतिम दिन प्रदर्शन कर रहा था। विंग कमांडर नमांश स्याल, जो तेजस विमान के पायलट थे, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका निधन हो गया। भारतीय वायुसेना ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

पायलट की अंत्येष्टि रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव पटियालकर में की गई। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि एक जांच समिति बनाई जाएगी ताकि इस दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। तेजस विमान की यह दुर्घटना पिछले दो वर्षों में इस प्रकार की दूसरी घटना है। विंग कमांडर नमांश स्याल को उनकी निष्ठा और पेशेवर दक्षता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय वायुसेना ने उन्हें समर्पण और साहस के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण था।
अन्य प्रमुख खबरें
Gymkhana Club Case: 600 परिवारों पर टूटेगा कहर! पड़ेगी दोहरी मार
Jammu and Kashmir: आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान, राजौरी के जंगलों में दूसरे दिन भी जारी रही मुठभेड़
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत