Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में पिछले चार दिनों से चल रहे आंदोलन ने शहर में हलचल मचा दी है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया। मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल बॉम्बे उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए, मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे द्वारा मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को भी अस्वीकार कर दिया है। आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने को कहा गया है। इतना है कि नोटिस में जरांगे पाटिल द्वारा की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।
बता दें कि मराठा नेता मनोज जारंगे शुक्रवार से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके साथ हजारों समर्थक जुटे हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अब तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने भी प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ मारपीट की घटना के बाद की है।
दरअसल रविवार को मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी। यह घटना शाम करीब 7.15 बजे सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में हुई। बताया जा रहा है कि बस बिना किसी कर्मचारी के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस मारपीट में बस के शीशे टूट गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू करने के बाद से दर्ज किया गया यह पहला मामला है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02