Vaishno Devi Landslide : बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस बारिश का सबसे बुरा असर माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों पर देखने को मिला है। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम के रास्ते में हुए एक बड़े भूस्खलन से अब तक 33 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग घायल होने की सूचना हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।
भारी बारिश के कारण त्रिकूटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। भूस्खलन के कारण जम्मू-कटरा राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हालांकि इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, नॉर्दर्न रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनों सहित कुल 22 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि 27 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है।

भूस्खलन के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें, जिसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ शामिल हैं। सभी मिलकर काम कर रही हैं। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते बचाव कार्य सावधानी से चल रहा है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है।
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे केंद्र शासित प्रदेश में दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में मोबाइल टावर और बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त दिखाई दीं। इससे लाखों लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रशासन का मुख्य ध्यान लोगों को हाई-रिस्क वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर है।
फिलहाल, जम्मू शहर, आरएसपुरा, सांबा, कठुआ और उधमपुर सहित कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश जारी है, जबकि रियासी, रामबन और कटरा में हल्की बारिश हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल