Rajasthan Plane Crash: राजस्थान के चूरू ज़िले में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लड़ाकू विमान दुर्घटना की यह घटना रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में हुई। घटना की सूचना मिलते ही राजलदेसर थाने से पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
बताया जा रहा है कि विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर था। दोपहर करीब 12:40 बजे गांव के ऊपर से गुजरते समय विमान नियंत्रण खो बैठा। राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरने वाला यह विमान चूरू के रतनगढ़ स्थित एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामने आई तस्वीरों में, खेत में जगह-जगह विमान के छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में खेतों से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान हवा में संतुलन खो बैठा और पास के एक खेत में गिर गया। उन्होंने बताया कि नीचे गिरते ही उसके छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और आसपास के खेतों में आग लग गई। मलबा चारों ओर बिखरा हुआ देखा जा सकता है। राजलदेसर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जाँच शुरू कर दी है। मलबे के पास से दो बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान के बारे में अभी और जानकारी का इंतज़ार है।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने पायलट सवार थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उधर घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल