दमोह, जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नोहटा के समीप कनिया घाट पटी में व्यारमा नदी में एक महिला नहाने गई थी। शुक्रवार की सुबह जब महिला नदी में नहा रही थी, तभी अचानक एक मगरमच्छ सामने आ गया। महिला ने उससे बचने की कोशिश की, लेकिन उसने महिला को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को जब इस घटना की सूचना मिली वह एकत्रित होकर नदी पर पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं संबधित विभाग को दी।
जानकारी पाते ही एसडीआरएफ की टीम एवं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ से महिला के शव को छुड़ाया। जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम मालती पति मेघराज सिंह निवासी कनिया घाटपटी बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं डीएफओ ईश्वर जरांडे ने एक वीडियो जारी किया था। यह आम जनमानस को मगरमच्छों से सावधानी रखने के लिये था। अधिकारियों ने कहा था कि सावधानी रखने की आवश्यकता है। एैसे स्थानों से दूर रहें जो नदी के खतरनाक तट हैं। दमोह जिले की व्यारमा नदी एवं उसकी सहायक नदियों में काफी मगरमच्छ रहते हैं। बारिश में यह बच्चों को भी जन्म देते हैं। इससे इनकी संख्या बढ़ जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02