मीरजापुर, हलिया क्षेत्र में रात से जारी भारी बारिश और बाण सागर का पानी अदवा बांध में आने से शुक्रवार को दोपहर 11 बजे बांध के छह गेट तीन-तीन फीट खोल दिए गए। इससे अदवा नदी में तेज बहाव के साथ बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार जुलाई माह में अदवा बांध की जलधारण क्षमता 190 मीटर निर्धारित है, जबकि शुक्रवार को जलस्तर 191 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर नियंत्रित करने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने गेट खोलने का निर्णय लिया।
अवर अभियंता सिंचाई विभाग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि अदवा, केहजूआ और सपहरा नदियों के पानी के साथ-साथ बाण सागर से आए अतिरिक्त जल की वजह से बांध में क्षमता से अधिक जल भराव हो गया है। जल स्तर बनाए रखने के लिए छह गेटों को आंशिक रूप से खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बांध से छोड़े गए पानी के कारण अदवा नदी में जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। विभागीय अधिकारी व स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि नदी के किनारे जाने से बचें।
अन्य प्रमुख खबरें
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल