Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का कहर जारी है। मंगलवार को डोडा जिले के थाथरी में बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा में पहाड़ों से आए सैलाब में 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं, जिससे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है।
हालांकि भारी बारिश के कारण राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। बादल फटने की घटना के बाद वीडियो भी सामने आया है। जिसमें इलाके में बाढ़ का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के सैलाब में रास्ते में आने वाले पेड़ों और घरों को भारी नुकसान हुआ है। डोडा में बादल फटने के बाद कई घर पानी में बह गए हैं। इसी के साथ ही स्थानीय लोगों की जीवन भर की कमाई प्रकृति के प्रकोप की भेंट चढ़ गई है। जिले के ऊपरी इलाके में तबाह हुए घरों से स्थानीय लोग अपना कीमती सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं।
उधर जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण, भूस्खलन और पत्थर की गिरती घटनाओं को भी क्षेत्र में दर्ज किया गया था, जिसके कारण कई कनेक्टिविटी मार्गों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों पर मलबे के संचय के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने का काम जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी किश्तवाड़ और थराली इलाकों में बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जहां बादल फटने के बाद आए सैलाब के कई भयावह वीडियो सामने आए थे, जिन्हें देखकर भीषण आपदा का अंदाजा लगाया जा सकता था। हाल के दिनों में डोडा और आसपास के कई इलाकों में बादल फटने की सूचनाएं मिल रही हैं। प्रशासन ने भारी बारिश के लिए एक अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
LPG सिलेंडर की बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, PNG की भी बढ़ी डिमांड
ओसीआई समेत कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति, श्रीलंका दौरे से लौटे उपराष्ट्रपति
Weather Today: गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें राज्यों का हाल
इंफाल में विरोध रैली के दौरान हिंसा, 21 गिरफ्तार, CRPF जवान घायल
Delhi Crime News: गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
Vedanta Power Plant Accident: वेदांता हादसे की जांच करेगी केंद्रीय टीम
महिला आरक्षण बिल या कोई और मुद्दा.... आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी
पवन कल्याण बोले- राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष ने पास नहीं होने दिया महिला आरक्षण बिल