DGCA Notice: नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड पर यह जुर्माना लगाया है। हालांकि, इंडिगो प्रबंधन इस फैसले को चुनौती देने की योजना बना रहा है। वह जल्द ही अपना अगला कदम उठाएगा।
कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग ने बताया कि 26 सितंबर को डीजीसीए से जुर्माने के संबंध में नोटिस मिला है। एयरलाइन पर पायलट प्रशिक्षण में कथित खामियों के लिए एयरलाइन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना ‘श्रेणी C एयरपोर्ट पर पायलट प्रशिक्षण के लिए योग्य सिमुलेटर का उपयोग करने में कथित विफलता’ के लिए लगाया गया है।
विमानन कंपनी ने जारी एक बयान में कहा कि डीजीसीए के इस आदेश को उपयुक्त अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष चुनौती देने पर विचार किया जा रहा है। एयरलाइन ने कहा आंतरिक संप्रेषण संचार में देरी के कारण जुर्माने की जानकारी देने में इतना समय लग गया। कंपनी ने यह भी कहा कि डीजीसीए के आदेश के कारण उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आमतौर पर श्रेणी ‘सी’ के हवाई अड्डों की पहुंच और परिचालन स्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...