DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान
खबर सार :-
DA Hikes: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।
खबर विस्तार : -
DA Hike: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी और इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
DA Hike: महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान
राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जनवरी, 2025 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है, जो मूल वेतन या पेंशन के मौजूदा 53 प्रतिशत की दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है, ताकि मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके।
48.66 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 6614.04 करोड़ रुपये का संयुक्त प्रभाव पड़ेगा। इससे लगभग 48.66 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
2 महीने का एरियर दिया जाएगा
सरकार ने मार्च महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ऐसे में दो महीने का एरियर भी एक साथ जोड़कर मार्च की सैलरी के साथ दिया जाएगा। जनवरी और फरवरी के साथ मार्च का महंगाई भत्ता भी एक साथ सैलरी में जोड़कर कर्मचारियों के खाते में भेजा जाएगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 19000 रुपये है तो उसे पहले महंगाई भत्ते के तौर पर 10,070 रुपये मिलते थे। अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह भत्ता 10,450 रुपये हो गया है।

अन्य प्रमुख खबरें
-
INS सुदर्शिनी की समुद्री यात्रा जारी, भारत-ओमान दोस्ती को मिली मजबूती
2026-10-18
-
सीएम धामी लाए दीवाली की सौगात, हर ग्राम सभाओं में कराए जाएंगे विकास कार्य
2026-10-18
-
Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस का एक्शन, 7 अरेस्ट
2026-10-18
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16