India US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम मील का पत्थर बताते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सीईओ और एमडी आशीष कुमार चौहान ने कहा है कि इस समझौते से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह डील भारत के लिए रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
NSE के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से उम्मीद की जा रही थी और अब यह तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है। उन्होंने इसकी तुलना भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड डील ((India-EU trade deal) से करते हुए कहा कि जहां भारत-ईयू समझौता अगले छह महीनों में लागू होगा, वहीं अमेरिका के साथ यह डील तुरंत लागू की गई है, जो इसे और अधिक प्रभावी बनाती है।
एनएसई सीईओ ने कहा कि भारत आज दुनिया का ऐसा देश बन चुका है, जिसके पास विशाल मानव संसाधन, उच्च तकनीक की समझ और नई प्रौद्योगिकियों को तेजी से अपनाने की क्षमता है। यही वजह है कि विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी के लिए उत्सुक हैं। इस डील से भारत का निर्यात बढ़ेगा, जिससे उत्पादन और रोजगार दोनों में तेजी आएगी।

चौहान ने बताया कि अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने से भारत के श्रम-प्रधान उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। खास तौर पर चमड़ा उद्योग, कपड़ा सेक्टर और समुद्री उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होगी। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
एनएसई प्रमुख ने भरोसा जताया कि आने वाले 10 वर्ष भारत के लिए स्वर्ण काल साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक बदलावों के बीच भारत एक भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार के रूप में उभर रहा है। यह स्थिति निवेश, उत्पादन और निर्यात तीनों क्षेत्रों में भारत को लाभ पहुंचाएगी।

चौहान ने कहा कि पोर्टफोलियो निवेशक इस ट्रेड डील को लेकर बेहद सकारात्मक हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे कंपनियों के मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि घरेलू निवेशकों का भरोसा भी लगातार बढ़ रहा है और हर महीने नए निवेशक बाजार से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 30-35 वर्षों तक अमेरिका और यूरोप के कई देश चीन का समर्थन करते रहे, लेकिन अब वे उसे प्रतिद्वंद्वी मानने लगे हैं। ऐसे में भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है। इन देशों के साथ व्यापार बढ़ाकर भारत चीन को प्रभावी प्रतिस्पर्धा दे सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Election Results 2026: BJP की शानदार जीत पर दिल्ली CM ने की ‘झालमुड़ी-रसगुल्ला’ पार्टी
HP Board HPBOSE 12th Result: 92 फीसदी छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी
West Bengal Election Results 2026 : बंगाल के नतीजों ने विपक्ष के सामने खड़ा किया अस्तित्व का संकट
Jalaun Accident: अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 की मौत
Weather Update: सुबह-सुबह झमाझम बारिश से गिरा तापमान, सीएम योगी ने की ये अपील
West Bengal: मतगणना से पहले सुरक्षा कड़ी, सीआरपीएफ डीजी ने तैयारियों का लिया जायजा
रामनगर-देहरादून के बीच नई रेल सेवा को मंजूरी, कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन होगा अधिक सुगम
आधार कार्ड के डिजाइन में होगा बदलाव? केंद्र सरकार ने बताई वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई
Pune Rape Case: किसी भी नेता से नहीं मिलेंगे पीड़िता के पिता, बोले- पहले इंसाफ मिले
दिल्ली में मौत का तांडव: AC ब्लास्ट से 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
Raebareli: आरेडिका का पहला वंदे भारत ट्रेनसेट अत्याधुनिक सिस्टम से लैस, ट्रायल के लिए रवाना