Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। जबकि निर्मला सीतारमण का यह 9वां बजट है। बजट पेश करते समय, वित्त मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस बीच बजट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की प्रतिक्रिया अब सामने आई है। पीएम मोदी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाता है। एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर, निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, 'ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का आधार है।' उन्होंने कहा कि यह बजट भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इससे छोटे व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। यह बजट विकसित भारत की गति को तेज करेगा। यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है। यह बजट वर्तमान के सपनों को पूरा करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी ऊंची उड़ान की यात्रा के लिए एक मजबूत नींव है। दोस्तों, भारत जिस गति से सुधारों की राह पर चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस सुधार एक्सप्रेस पर भारत अभी चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस बजट ने युवाओं की आकांक्षाओं के लिए आसमान खोल दिया है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। यह बजट भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करेगा। यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त बनाता है। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।
पीएम मोदी ने कहा, "यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है। यह बजट MSMEs, हमारे छोटे और कुटीर उद्योगों का समर्थन करता है, और उन्हें लोकल से ग्लोबल बनने के लिए नई ताकत देगा।" इसके अलावा, म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने का मकसद शहरी क्षेत्रों के लिए एक मज़बूत आर्थिक नींव प्रदान करना है। ये सभी कदम मिलकर एक विकसित भारत की ओर प्रगति को तेज़ करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
श्रीलंका बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नया केंद्र, बड़े स्कैम सेंटरों का खुलासा
2026-06-16
भारतीय वायु सेना विकसित करेगी स्वदेशी लंबी दूरी के कामिकेज ड्रोन, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा
2026-06-16
अंबुबाची मेला 2026: 22 जून से तीन दिन तक बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, गुवाहाटी में जुटेंगे लाखों साधक
2026-06-16
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क
2026-06-16
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: SIT जांच तेज, गरमाया राजनीतिक माहौल
2026-06-16
2026-06-16
ओमान में समुद्री हमले के बाद वतन लौटेंगे 21 भारतीय नाविक, राजदूत प्रशांत पिसे ने दी शुभकामनाएं
2026-06-16
NEET (UG) 2026 Re-exam: पेपर लीक और नकल गिरोहों पर केंद्र का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम हुआ बैन
2026-06-16
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
बिहू पेपा समेत असम के 4 उत्पादों को मिला GI टैग, सीएम ने कहा- कारीगरों को मिलेंगे ज्यादा आर्थिक अवसर
2026-06-15
मणिपुर के कांगपोकपी में कुकी बहुल गांव पर हमला, तीन घायल, कड़ी कार्रवाई की मांग
2026-06-15
पीएम मोदी ने किया अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत, कहा-शांति और स्थिरता की बढ़ेगी उम्मीद
2026-06-15