Ajit Pawar Plane Crashed Baramati: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार की बुधवार को एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि अजित पवार समेत विमान में सवार सभी छह यात्रियों की मौत हो गई। डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को चल रहे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बीच एक जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती के पास लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन का कंट्रोल खो गया और वह क्रैश हो गया। क्रैश के बाद प्लेन में आग लग गई। अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। DGCA ने प्लेन क्रैश की पुष्टि की है। हालांकि, हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चली है।
इस दुखद हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है और महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। प्लेन क्रैश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की और दुख और चिंता जताई। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और अजित पवार को श्रद्धांजलि दी है।
66 साल के अजित पवार, महाराष्ट्र के अनुभवी नेता और NCP के संस्थापक शरद पवार के भतीजे थे। अजित पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा गांव में हुआ था। ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बीच पले-बढ़े होने के कारण, उन्हें किसानों और कृषि समुदाय को प्रभावित करने वाले मुद्दों की सीधी समझ थी। इन शुरुआती अनुभवों ने क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आकार दिया और राजनीति में उनके भविष्य की नींव रखी। अजीत पवार के पिता, अनंतराव पवार, मुंबई में प्रसिद्ध राजकमल स्टूडियो में काम करते थे।
अजित पवार 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी चुने गए थे। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार यह सीट बरकरार रखी। अजित पवार महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता थे और NCP के प्रमुख भी थे।
अजित पवार की शादी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पदमसिंह बाजीराव पाटिल की बेटी सुनेत्रा पवार से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जय पवार और पार्थ पवार। जय ने खुद को बिजनेस क्षेत्र में स्थापित किया, जबकि पार्थ ने राजनीतिक करियर बनाया। इसके अलावा शरद पवार उनके चाचा है, जबकि सुप्रिया सूले उनकी चचेरी बहन।
अजित पवार सिर्फ 13 सालों में, उन्होंने पांच बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। अजित पवार ने पहली बार 10 नवंबर, 2010 को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय पृथ्वीराज चव्हाण राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने दूसरी बार 25 अक्टूबर, 2012 को शपथ ली। इस दौरान भी पृथ्वीराज चव्हाण ही सीएम थे। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, उद्धाव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे की बारामती सीट से विधायक थे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए अपने हलफनामे में 8.22 करोड़ से ज़्यादा की चल संपत्ति घोषित की थी, जबकि उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 37.15 करोड़ बताया गया था। दस्तावेज़ के अनुसार, उनकी पत्नी, सुनेत्रा पवार, जो राज्यसभा सदस्य हैं, के पास 14.57 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि उनके नाम पर पंजीकृत अचल संपत्ति का मूल्य 58.39 करोड़ रुपये है।
अन्य प्रमुख खबरें
राम मंदिर दान-पात्र विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित, 15 दिन में सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Pranit More Comedy Show Controversy: MBBS छात्रा सेजल पवार पर एक्शन, KEM अस्पताल ने की कार्रवाई
2026-06-13
El Nino: इस साल मानसून पर रहेगा अल नीनो का साया, जानें इस साल कितनी होगी बारिश
2026-06-13
अयोध्या राम मंदिर दान-पात्र चोरी विवाद में SIT जांच की मांग तेज, मामला गरमाया
2026-06-13
World Blood Donor Day 2026: एक यूनिट खून से बच सकती हैं कई जिंदगियां, जानें रक्तदान का महत्व
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा, SSP ने दिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
2026-06-13
Delhi-NCR Weather: तेज बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 4 दिन तक बरसेंगे बादल
2026-06-13
फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
2026-06-13
Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ‘मुझसे बड़ी गलती हुई’
2026-06-13
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12