LPG Crisis: ईरान-इज़रायल और अमेरिका में जारी जंग की वजह से भारत में LPG संकट पैदा हो गया है। एक ओर जहां देश के कई इलाकों में पुलिस सुरक्षा में गैस सिलेंडर (gas cylinder ) बांटे जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर संकट के बीच भी गैस सिलेंडरों की जमकर कालाबाजारी (gas cylinder black marketing) हो रही है। इस बीच मुंबई के वर्ली में राशन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गैर-कानूनी तरीके से रखे गए सैकड़ों भरे और खाली सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया है।
दरअसल मुंबई में राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर (gas cylinder ) की ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए एक अभियान चला रहा है। इसी सिलसिले में वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की ब्लैकमार्केटिंग का पर्दाफाश करते हुए गैस सिलेंडर का एक बड़ा स्टॉक ज़ब्त किया। यह कार्रवाई न केवल आर्थिक अपराध बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्ली नाका पर गणपतराव कदम मार्ग पर सूरज वल्लभदास चॉल इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट और पुलिस ने तुरंत इलाके में छापा मारा और भारी मात्रा में गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर जब्त कर लिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट की इस छापेमारी में अलग-अलग ब्रांड और साइज़ के कुल 172 सिलेंडर बरामद हुए है। जिसमें HP गैस के 5 किलोग्राम वाले 58 खाली और 6 भरे हुए सिलेंडर मिले। जबकि सुपर गैस के 4 किलोग्राम वाले 64 भरे हुए और 12 किलोग्राम वाले 19 भरे हुए सिलेंडर मिले। इसके अलावा 12, 4 और 2 किलोग्राम के 25 अन्य खाली सिलेंडर भी जब्त किए गए।
LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। छापेमारी के बाद अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रिफिल किया गया था और इन्हें ब्लैक मार्केट में बेचा जाना था। जब्त किए गए सिलेंडर वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने साफ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर स्टोर करना और गैर-कानूनी तरीके से बेचना बेहद खतरनाक है और इससे जान को गंभीर खतरा है। गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं।
मुंबई के साथ ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक घर से 32 सिलेंडर जब्त किए। इसमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिहान के रूप में हुई है। रिहान के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी रिहान फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
इसके अलावा बिहार में, पुलिस और प्रशासन ने घरेलू LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की। एक टिप-ऑफ़ पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पटना के शाहपुर इलाके में 100 सिलेंडर ज़ब्त किए। जबकि अररिया में एक दुकान से अलग-अलग कंपनियों के लगभग 135 से 150 LPG सिलेंडर बरामद किए गए।
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट (middle east) में चल रहे तनाव ने कच्चे तेल और पेट्रोलियम सप्लाई पर असर डाला है। इससे कमर्शियल गैस समेत घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। हालांकि सरकार का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में LPG सिलेंडरों का स्टॉक है। बावजूद इसके पूरे देश में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग देखी जा रही है। लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर लाइन में लग रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक
2026-06-12
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
भारत की नारीशक्ति बनी विकास की धुरी: पीएम मोदी
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को बताया 'राष्ट्र निर्माता', सड़क हादसों में मुआवजे के लिए बनाया नया नियम
2026-06-11
2026-06-11
2026-06-11
राम मंदिर दानपात्र मामलाः महंत कमल नयन दास बोले- सामने आनी चाहिए सच्चाई
2026-06-11
साइबर ठगी पर गृह मंत्रालय की चेतावनी, डीपफेक सहित इन चीजों से सावधान रहने की सलाह
2026-06-11
2026-06-10
PM Modi ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड ! मेलोनी ने दी खास बधाई, दुनिया भर से आ रहे संदेश
2026-06-10