PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM किसान योजना) की 22वीं किस्त के आने का देशभर के करोड़ों किसान इंतज़ार कर रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार होली के त्योहार पर PM किसान की 22वीं किस्त जारी करेगी पर ऐसा नहीं हुआ। अब करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 13 मार्च पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। यह रकम असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
सरकार के अनुसार, इस किस्त (PM Kisan 22nd Installment) के तहत 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खातों में सीधे 2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। इसे संभव बनाने के लिए, केंद्र सरकार किसानों को 18,000 करोड़ से ज़्यादा की राशि बांटेगी। इस योजना के तहत, PM-Kisan की रकम 2.15 करोड़ से ज़्यादा महिला किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण इलाकों में महिला किसानों की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई है और खेती-बाड़ी में उनकी भागीदारी बढ़ी है।
दरअसल इस स्कीम के तहत, छोटे और सिमांत किसानों को हर साल 6,000 की फाइनेंशियल मदद दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में तीन बराबर 2,000-2000 की किश्तों में ट्रांसफर की जाती है। अनुमान है कि इस साल लगभग 9 करोड़ किसानों को फायदा हो सकता है, लेकिन eKYC ज़रूरी है, नहीं तो किश्त में देरी हो सकती है।
बता दें कि PM किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। नियम के मुताबिक, सरकार हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 की किस्त दी जाती है। इस हिसाब से अगली किस्त का समय फरवरी-मार्च 2026 बैठ रहा है। दरअसल केंद्र सरकार हर साल किसानों को 6000 हजार रुपये देती है। सरकार अब तक 21 किस्तें जारी कर चुकी है। अब सभी की नजरें 22वीं किस्त पर टीकी हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद देना है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जिससे देश भर के 85 मिलियन से ज़्यादा किसानों को फायदा हुआ। सरकार अब तक इस स्कीम के ज़रिए किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा ट्रांसफर कर चुकी है।
दरअसल सरकार ने फरवरी 2019 की कटऑफ डेट तय की है। इस तारीख के बाद जिन किसानों ने नई खेती की जमीन खरीदी या लीज पर ली है, वे अगले पांच साल तक PM किसान योजना के तहत पेमेंट पाने के लायक नहीं होंगे। हालांकि, अगर किसी किसान की मौत के बाद उसके वारिसों को जमीन मिलती है, तो वे फायदे के लायक बने रहेंगे। इसके अलावा, जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है या जिनके बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें किस्तों का पेमेंट नहीं मिलेगा।
अगर आप चेक करना चाहते हैं कि 22वीं किस्त के 2,000 रुपये आपके अकाउंट में आएंगे या नहीं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे...
गौरतलब है कि 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इसमें 9.35 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई थी। यह स्कीम छोटे किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। इससे वे खेती में बेहतर इन्वेस्ट कर पाएंगे, बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी खरीद पाएंगे और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की स्कीम है, जिसमें सारी फंडिंग सरकार ही देती है।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: मध्य प्रदेश की बाग प्रिंट कला को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, पेरिस में होगा प्रदर्शन
भय नहीं अब भरोसा चाहिए.... बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले PM मोदी ने जारी किया खास संदेश
Ladakh: लद्दाख में 5 नए जिलों को मिली मंजूरी, LG वीके सक्सेना ने की घोषणा
Mumbai: संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
गर्मी के साथ देश में बढ़ रही बिजली की मांग, 256.11 गीगावाॅट तक पहुंची डिमांड
Chhattisgarh: बिलासपुर में खुला इतिहास का नया पन्ना, 2 हजार साल पुराना ताम्रपत्र मिला
पंजाब सरकार ने छीनी तो केंद्र ने हरभजन सिंह को दी नई सिक्योरिटी, घर के बाहर तैनात रहेंगे CRPF कमांडो
Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के मैदानों में फिर दौड़ रहे काले हिरण, पीएम मोदी ने बताई उपलब्धि
Weather Alert: भीषण गर्मी की चपेट में यूपी, 45.2 डिग्री के साथ प्रयागराज सबसे गर्म
Mann Ki Baat: पीएम ने की डिजिटल जनगणना में शामिल होने की अपील, बोले- खुद दर्ज कर सकते हैं जानकारी
‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए जगह नहीं’, राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की पीएम मोदी ने की निंदा