UPSC Prelims Result 2026 Name Wise List: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थीयों के लिए एक जरुरी जानकारी है। संघ लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की नाम की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर साझा कर दी गई है। यूपीएससी प्रीलिम्स में इस साल 13, 343 कैंडिडेट्स उतीर्ण हुए हैं। ये सभी अभ्यर्थी यूपीएससी मेंस की परीक्षा में शामिल होंगें।
संघ लोक सेवा आयोग ने साफ किया है कि यूपीएससी मेंस की परीक्षा देने और ई-एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जरुरी क्रेडेंशियल्स और डिटेल्स अपडेट करनी होंगी। इसके लिए विंडो 19 जून से 28 जून तक खुला रहेगा। आपको तय सीमा के अंदर लॉगिन करना होगा वरना आपका फार्म रद्द भी हो सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल है। जब अभ्यर्थी अपनी सभी योग्यताएं और दस्तावेज पूरी कर लेगें तो उनका चयन पूरा माना जाएगा और प्रीलिम्स की नाम वाइज लिस्ट की जांच के बाद उम्मीदवारों को मेंस के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म सावधानी से भरना होगा।
यूपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए सबसे पहले सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अपना पसंदीदा कैडर प्रिफरेंस भरना होगा। इसमें दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार को स्क्राइब के बारे में जानकारी देनी होगी और बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न-पत्र या दूसरे उपकरण से संबंधित विकल्प को अपडेट करना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सरकारी नियमों को अंतर्गत महिला, दिव्यांंगजन (PwBD), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आयोग ने चेतावनी दी है कि जिन उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में किसी तरह का बदलाव नहीं करना है, उन्हें भी लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और पुरानी डिटेल्स को री-वेरीफाई करने के बाद फाइनल सबमिशन पूरा करना होगा। जो उम्मीदवार इससे वंचित रह जाएंगें उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। और उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। यूपीएसी प्रीलिम्स के चयनित उम्मीदवारों के पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो साल 2025 में 1,087 वैकेंसी के लिए कुल 14,161 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी। आयोग की तरफ से कॉल सेंटर नंबर 011-40303444 या 24041001 दिया गया है, जिसमें छात्र फार्म भरते समय किसी तरह की परेशानी होने पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : SBI PO Vacancy 2026: बैंक में अफसर बनने का मौका, 1500 पदों पर निकली भर्ती; जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी जानकारी
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11
NALCO Recruitment 2026: 268 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
2026-06-09
SECL Recruitment 2026: टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, 11 जून से आवेदन शुरू
2026-06-08
2026-06-08
2026-06-07
CBSE Second Exam results 2026: छात्रों का इंतजार खत्म, जून के मध्य में रिजल्ट आने की उम्मीद
2026-06-06
2026-06-06
Neet paper leak: नीट पेपर लीक आरोपी मनीषा इस गंभीर बीमारी जूझ रही, कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार
2026-06-06