UP Police SI Result 2026: उत्तर-प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा की परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की गई थी, जिसके बाद अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के मुताबिक 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है। जिन अभ्यर्थियों के अंक कटऑफ के बराबर हैं, उन्हें अगले चरण में शामिल किया गया है।
उत्तर-प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। भर्ती बोर्ड ने मार्च में हुए परीक्षा का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसमें कुल 4,543 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे, जबकि इसके लिए कुल 15.75 लाख लोगों ने फार्म भरा था। इसका परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें कुल 12,333 अभर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और पीएसटी के लिए चुना गया है। इसमें उन अभर्थियों के लिए ज्यादा खुशी की बात यह है कि जिनका अंक कट-ऑफ के बराबर है, उनको भी अगले चरण के लिए बुलाया गया है।
इस साल का कट-ऑफ ने अभ्यर्थियों को चिंता में डाल दिया है। कुल पूर्णांक 400 अंक की है, जिसमें पुरुष जनरल वर्ग की कट-ऑफ 369.87854 तक गई है। बात करें महिला वर्ग की तो इसमें भी कट-ऑफ काफी हाई रहा है। इसमें अनारक्षित वर्ग में पुरूषों की कट-ऑफ 369.87854 व महिलाओं की कट-ऑफ 360.50336, इडब्लयूएस पुरूषों की कट-ऑफ 364.41142, व महिलाओं की कट-ऑफ 353.22001, ओबीसी में पुरूषों की कट-ऑफ 364.56024 व महिलाओं की कट-ऑफ 353.76545, एससी में पुरुषों की कट-ऑफ 350.91474 व महिलाओं का कट-ऑफ 337.94120, एसटी में पुरूषों की कट-ऑफ 334.65475 व महिलाओं की कट-ऑफ 306.91905 है।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण होना है। इसका आयोजन मई के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बारे में आयोग की तरफ से इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। डीवी और पीएसटी के बाद अभर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीइटी का पेपर देना होगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार पीइटी की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। यह एसआई का सबसे अहम चरण माना जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाती है। अपना कट-ऑफ देखने के लिए uppbpb.gov.in की इस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
TDB Recruitment 2026: प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के इतने पदों पर निकली भर्ती, 90 हजार तक मिलेगी सैलरी
2026-06-22
NEET री-एग्जाम में चूके छात्र, 1-2 मिनट की देरी से सालभर की मेहनत पर भारी
2026-06-22
NEET UG री-एग्जाम से पहले अजमेर में हड़कंप, वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा कर मांगे 30 हजार रुपये
2026-06-21
NEET Admit Card में अबू धाबी सेंटर पर NTA का खुलासा, कहा- छात्र ने खुद किया था बदलाव का विकल्प
2026-06-20
NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए देशभर में मॉक ड्रिल, पेपर लीक रोकने के लिए बनाई गई थ्री-लेयर सुरक्षा
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
NHM Recruitment 2026: डेंटल सर्जन सहित 140 पदों पर निकली भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन
2026-06-15
NEET Admit Card 2026 डाउनलोड और फीस रिफंड को लेकर बड़ा अपडेट, जानें पूरी जानकारी
2026-06-15
2026-06-15
NEET-UG 2026 Re-Exam: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
2026-06-15
ECIL Recruitment 2026: एम्स बिलासपुर में 33 पदों पर निकली भर्ती, 24 जून तक ऑफलाइन आवेदन का मौका
2026-06-11