SSC GD Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। एसएससी ने पीडीएफ प्रारूप में मेरिट सूची के रूप में नतीजे जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर PDF फाइल में अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 25,21,839 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा इसी साल 4-25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसमें से 3.51 लाख पुरुष अभ्यर्थी और करीब 40 हजार महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं। अब ये अभ्यर्थी PET और PST टेस्ट के लिए पात्र हैं। यह टेस्ट महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को देना होगा।
अब जो फिजिकल टेस्ट होगा, वह सीआरपीएफ द्वारा आयोजित किया जाएगा। PET में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में और 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ साढ़े 8 मिनट में, 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। इससे संबंधित तिथियां और एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट पर नजर रखें ताकि कोई भी अपडेट छूट न जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
नवोदय विद्यालय में लाइब्रेरियन समेत 217 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन 10 मई से शुरू, जल्द करें अप्लाई
इस मिस्टेक से रिजेक्ट होता है सरकारी नौकरी का फार्म, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
Cuet ug 2026 exam:परीक्षा 11 मई से शुरू, NTA की गाइडलाइन जारी