SSC GD Constable Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 रखी गई है।
बता दें कि SSC GD कांस्टेबल भर्ती के तहत 25,487 पद भरे जाएंगे। सबसे ज़्यादा वैकेंसी CISF (14,595) और CRPF (5,490) में हैं। इन पोस्ट के लिए एप्लीकेशन 31 दिसंबर तक खुले हैं। आयोग द्वारा घोषित अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 फरवरी और अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी। याद रहे यह रिक्तियां अस्थायी हैं, बदल सकती हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 10% पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार आवंटन अधिकांश बलों पर लागू होगा।
नोटः अप्लाई करने के लिए, कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। उम्र सीमा की बात करें तो, कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 23 साल रखी गई है। रिज़र्व कैटेगरी के कैंडिडेट को उम्र में खास छूट दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आप यहां पूरी एप्लीकेशन जानकारी पा सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
यहां निकली हैं रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, ये है आखिरी मौका
SECL में बंपर भर्ती: 1055 पदों पर सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सी-डॉट में साइंटिस्ट समेत 16 पदों पर भर्ती, 3 मई तक करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
यूपी सरकार ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन