SSC CGL Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 1 (SSC CGL 2025) परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। SSC CGL 2025 परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ये परीक्षा 12 सितंबर से चालू होंगी और 26 सितंबर तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। पहले यह परीक्षा 13 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा से 4 दिन पहले इसे स्थगित कर दिया था, जिसके बाद से उम्मीदवार नई तिथियों का इंतजार कर रहे थे।
दरअसल इन परीक्षाओं से ग्रुप B और ग्रुप C के पदों पर भर्ती होनी है। जिसके तहत 14,582 पदों पर भर जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि SSC CGL 2025 परीक्षा पूरे देश में केवल एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CGL 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू होगी। इसके बाद 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें, इस बार आयोग ने तय किया है कि उम्मीदवारों को उनके घर से 100 किलोमीटर की दूरी पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
SSC CGL परीक्षा 2025 के लिए आयोग द्वारा सिटी स्लिप जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को जानकारी मिल जाएगी उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इतना ही नहीं उम्मीदवारों की सिटी स्लिप परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें परीक्षा की तारीख और शहर का उल्लेख होगा। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
CBSE Class 10th Result 2026 OUT : सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
AIIMS जम्मू में सीनियर रेजिडेंट समेत 78 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
यहां निकली हैं अप्रेंटिस के 32 पदों पर वैकेंसी, इस दिन तक मिलेगा फॉर्म भरने का मौका
SIDBI Recruitment 2026: एसोसिएट मैनेजर सहित 8 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
यहां निकली हैं रिसर्च असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, ये है आखिरी मौका
SECL में बंपर भर्ती: 1055 पदों पर सुनहरा मौका, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सी-डॉट में साइंटिस्ट समेत 16 पदों पर भर्ती, 3 मई तक करें आवेदन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती